PYQ Practice
296 Questions · 30 Pages
भरतपुर किसान आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है? a. भूमि राजस्व बढ़ाने के लिए, 1931 में भरतपुर राज्य में नवीन भूमि बंदोबस्त कार्यान्वित किया गया था। b. भूमि राजस्व अधिकारियों ने भूमि राजस्व में इस वृद्धि के विरोध में एक आंदोलन शुरू किया। c. राज्य सरकार ने मेवों को शांत करने के लिए एक मुस्लिम सदस्य खान बहादुर काजी अजीजुद्दीन बिलग्रामी को राज्य परिषद् में शामिल किया। d. यह आंदोलन नवंबर 1931 में भोजी लंबरदार की गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुआ। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
किसने वर्ष 1921 में बेगूं (मेवाड़) में शुरू हुए बेगूं किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
“सम्प सभा” किसने स्थापित की थी?
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: अलवर के मेव किसान आंदोलन का नेतृत्व चौधरी यासीन खान द्वारा किया गया था। कारण R: मेव किसान आंदोलन के अंतर्गत, किसानों ने खरीफ फसल का किराया/लगान भुगतान करना बंद कर दिया था। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
उदयपुर राज्य ने 1919 में बिजोलिया किसान आन्दोलनकारियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए एक आयोग गठित किया। निम्नलिखित में से कौन उस आयोग का सदस्य नहीं था?
राजस्थान के भीलों के सामाजिक और राजनीतिक जागरण के लिए किस वर्ष गोविंद गुरु द्वारा “सम्प सभा” गठित की गई थी?
गोविंद गिरि एवं भील आंदोलन के संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है -
भील विद्रोह के संबंध में कौनसा/से कथन सत्य है/हैं - (A) प्रारम्भिक भील विद्रोह स्वतःस्फूर्त थे। (B) वे अंग्रेजी राज्य के अन्तर्गत स्थापित नई व्यवस्था की प्रतिक्रिया स्वरूप थे। (C) जंगल में बाह्य तत्त्वों के प्रवेश ने सामाजिक तनाव उत्पन्न कर दिया था। सही कूट चुनिए -
निम्नलिखित में से किसने 1919 के अमृतसर कांग्रेस अधिवेशन में बिजौलिया किसान आन्दोलन सम्बन्धी प्रस्ताव रखा था -
मेवाड़ के महाराणा के समक्ष मोतीलाल तेजावत द्वारा भीलों की 21 सूत्री माँग को किस शीर्षक से प्रस्तुत किया गया -