⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन PYQ in Hindi - पेज 25

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 296 प्रश्नों में से यह पेज 25 है।

241

निम्न में से कौन ‘बीकानेर षड्यंत्र मुकदमा’ से सम्बद्ध नहीं था -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aस्वामी गोपाद दास
Bरघुवर दयाल गोयल
Cबद्री प्रसाद
Dसत्यनारायण सर्राफ

सही उत्तर: रघुवर दयाल गोयल

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर षड्यंत्र : अप्रैल 1932 में जब बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लन्दन गए, तब उनके पीछे ‘बीकानेर दिग्दर्शन’ नाम के पर्चे बांटे गए, जिनमें बीकानेर शासन की वास्तविक दमनकारी नीतियों का खुलासा हुआ। लौटकर महाराजा ने जन सुरक्षा अधिनियम लागू किया। स्वामी गोपालदास, चंदनमल बहादुर, सत्यनारायण सर्राफ, बद्री प्रसाद और खूबचंद सर्राफ को बीकानेर षडयंत्र केस में गिरफ्तार किया गया था।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

242

निम्न में से कौन बूंदी राज्य में हुए कृषक आन्दोलन का नेता था -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aनैनू राम शर्मा
Bसाधु सीताराम दास
Cहनुमान सिंह
Dजीवन चौधरी

सही उत्तर: नैनू राम शर्मा

व्याख्या (Explanation)

1926 में बूंदी किसान आंदोलन हुआ। इसे बरड़ किसान आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है। पंडित नयनूराम शर्मा के नेतृत्व में बरड़ के किसानों ने बैथ-बेगर, लागात और राज्य की अन्य अन्यायपूर्ण प्रथाओं के खिलाफ आवाज़ उठाई।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

243

किसान पंचायत जिसकी स्थापना सन् 1916-17 ई. में की गई थी, इस संगठन का संबंध था -

Aजयपुर
Bशेखावटी
Cडूंगरपुर
Dबिजोलिया

सही उत्तर: बिजोलिया

244

प्रसिद्ध भगत आन्दोलन का नेतृत्व किया गया था -

Aगोविंदगिरी गोबपालिया और पुंजा धीरजी
Bमाणक्यलाल वर्मा एवं गोविंद गिरी
Cजमनालाल बजाज एवं विजयसिंह पथिक
Dगोविंद गिरी एवं मोतीलाल तेजावत

सही उत्तर: गोविंदगिरी गोबपालिया और पुंजा धीरजी

245

दक्षिण राजस्थान में भगत आंदोलन का संस्थापक कौन थे -

Aठक्कर बापा
Bमोतीलाल तेजावत
Cगोविन्द गिरि
Dविजयसिंह पथिक

सही उत्तर: गोविन्द गिरि

246

मेवाड़, डूंगरपुर, सिरोही, बांसवाड़ा में स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व निम्न में से किसने किया था -

Aदामोदरदास राठी
Bअर्जुनलाल सेठी
Cस्वामी गोविन्द गिरि
Dजमनालाल बजाज

सही उत्तर: स्वामी गोविन्द गिरि

247

निम्न में से कौन सा स्थान 1920 के किसान आन्दोलनों के दौरान शेखावटी के पंचपाणे ठिकानों में से एक नहीं था -

Aडूंडलोद
Bमलसीसर
Cमन्डावा
Dश्रीमाधोपुर

सही उत्तर: श्रीमाधोपुर

व्याख्या (Explanation)

पंचपने (झुंझनू): नवलगढ़, डूंडलोड, मंडावा, बिसाऊ, मालसीसर

248

1890 के दौर में बिजौलिया के जागीरदार कौन थे -

Aचौहान
Bपरमार
Cराणावत
Dशक्तावत

सही उत्तर: परमार

व्याख्या (Explanation)

1890 के दौर में बिजौलिया के जागीरदार परमार थे। इस ठिकाने के संस्थापक अशोक परमार थे। बिजौलिया मेवाड़ रियासत का प्रथम श्रेणी का ठिकाना था।

249

मेवाड़ भील कोर्प किस वर्ष स्थापित की गयी थी -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
A1818
B1852
C1832
D1841

सही उत्तर: 1841

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

250

सीताराम साधु का निम्न में से किस आन्दोलन से संबंध था -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aशेखावाटी कृषक आन्दोलन
Bहाड़ौती कृषक आन्दोलन
Cबिजोलिया कृषक आन्दोलन
Dमेवात कृषक आन्दोलन

सही उत्तर: बिजोलिया कृषक आन्दोलन

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams