लच्छीराम की पहचान किस क्षेत्र में रही -
सही उत्तर: कुचामनी ख्याल
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में नृत्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 373 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।
लच्छीराम की पहचान किस क्षेत्र में रही -
सही उत्तर: कुचामनी ख्याल
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
1921 ई. में भवानी नाट्यशाला कहाँ स्थापित की गई थी -
सही उत्तर: झालावाड़
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
सुमेलित कीजिए – (a) चरी नृत्य (1) कालबेलिया (b) रणबाजा नृत्य (2) मेव (c) शंकरिया नृत्य (3) गुर्जर (d) चकरी नृत्य (4) कंजर सही कूट चुनिए –
सही उत्तर: (a)-(3), (b)-(2), (c)-(1), (d)-(4)
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
मंजीरा, तानपुरा, चौतारा वाद्य यंत्रों का प्रयोग अधोलिखित किस नृत्य में किया जाता है -
सही उत्तर: तेरहताली नृत्य
व्याख्या (Explanation)
तेरहताली नृत्य में महिलाएं प्रदर्शन करती हैं। पुरुष मंजीरा, तानपुरा और चौतारा जैसे वाद्य यंत्र बजाते हैं। इस नृत्य में 13 मंजीरों का प्रयोग किया जाता है।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
“कच्छी घोड़ी” नृत्य के संदर्भ में कौनसा/कौन-से कथन सत्य है - 1. यह एक महिला प्रधान नृत्य है। 2. यह राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र से आरम्भ हुआ। 3. विशेषतः विवाह के अवसर पर किया जाता है। 4. यह नृत्य शाहजहाँ के शासनकाल में शुरू हुआ था। सही कूट चुनिए –
सही उत्तर: 2 और 3
व्याख्या (Explanation)
कच्छी घोड़ी नृत्य शेखावाटी, कुचामन, परबतसर, डीडवाना आदि क्षेत्रों में विवाह व व्यावसायिक मनोरंजन हेतु किया जाने वाला प्रसिद्ध लोगनृत्य है। इसमें नर्तक कागज की लुगदी अथवा बांस का नकली घोडा अपनी कमर पर बाँध कर दूल्हे का वेश बना हाथ में नकली तलवार लिए नकली लड़ाई का स्वांग करता है। यह पुरुष प्रधान नृत्य है।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
तारा शर्मा निम्न में से किस नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार है -
सही उत्तर: भवाई
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
कुचामनी ख्याल के प्रवर्तक हैं -
सही उत्तर: लच्छीराम
व्याख्या (Explanation)
कुचामनी ख्याल के प्रवर्तक लच्छीराम है। इनमें पुरुष पात्र ही स्त्री चरित्र का अभिनय करते हैं। इसके प्रमुख कलाकार चेतराम, हमीद बेग, ताराचन्द हैं। इनमें नर्तक ही गाना गाते हैं।
स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
लोक नाट्यकार दूलिया राणा एवं नानूराम किस ख्याल से सम्बद्ध है -
सही उत्तर: शेखावटी ख्याल
व्याख्या (Explanation)
शेखावाटी इलाके में नानूराम के शिष्य दूलिया राणा के ख्याल बहुत लोकप्रिय हैं। गीतमय संवाद उनके ख्यालों को साहित्यिक तथा रंगमंच के अनुकूल बनाते हैं। दूलिया राणा के परिवार के लोग ही इन ख्यालों में होने वाले व्यय का वहन करते हैं।
स्रोत: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1
निम्नलिखित में से कौन सा एक नृत्य सहरिया जनजाति द्वारा नहीं किया जाता है -
सही उत्तर: द्विचक्री नृत्य
स्रोत: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1
‘वालर नृत्य’ निम्न में से किस जनजाति से सम्बन्धित हैं -
सही उत्तर: गरासिया
स्रोत: Evaluation Officer 2020