“रतवाई” लोक नृत्य संबंधित है –
सही उत्तर: मेवात क्षेत्र से
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में नृत्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 373 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।
“रतवाई” लोक नृत्य संबंधित है –
सही उत्तर: मेवात क्षेत्र से
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
निम्नलिखित में से कौन सा युगल नृत्य है -
सही उत्तर: शंकरिया नृत्य
व्याख्या (Explanation)
संकरिया नृत्य - प्रेम-प्रसंग पर आधारित युगल नृत्य है। चरी नृत्य - गुर्जर जाति की महिलाओं द्वारा सिर पर मटकी रख कर उसमें काकडें के बीज (कपास के बीज) तथा तेल डलाकर आग की लपटों के साथ यह नृत्य किया जाता है। मांदल नृत्य - यह नृत्य महिलाओं द्वारा मादल वाद्ययंत्र के साथ मांगलिक अवसरो पर किया जाता है। गींदड़ नृत्य - यह नृत्य शेखावटी क्षेत्र में पुरूषों द्वारा होली के अवसर पर किया जाता है।
लोकनाट्य चारबैत किस शहर से संबंधित है -
सही उत्तर: टोंक
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विरासत सूची में सूचीबद्ध किया गया है?
सही उत्तर: कालबेलिया नृत्य
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
राजस्थान के अधिकतर भागों में मांगलिक अवसरों पर विशेषकर गणगौर पर्व पर महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य है -
सही उत्तर: घूमर नृत्य
स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020
घूमर लोक नृत्य को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए ____ में राजस्थान में ‘गणगौर घूमर नृत्य अकादमी’ स्थापित की गई -
सही उत्तर: 1986 में
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
राजस्थान का कौन सा लोक नृत्य केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है -
सही उत्तर: घूमर नृत्य
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
निम्नलिखित को मिलाएं - लोक नृत्य क्षेत्र में प्रदर्शन किया 1. गैर A) हाड़ौती क्षेत्र 2. कच्ची घोड़ी B) शेखावाटी क्षेत्र 3. चकरी C) मेवाड़ क्षेत्र
सही उत्तर: 1-C, 2-B, 3-A
निम्नलिखित को मिलाएं : सूची - I सूची - II A. चारी नृत्य 1. गुर्जर B. वालर नृत्य 2. गरासिया C. शंकरिया नृत्य 3. कालबेलियास D. कमल नृत्य 4. भवई
सही उत्तर: A - 1, B - 2, C - 3, D - 4
निम्न में से कौन सा नृत्य राजस्थान के कालबेलियों का नहीं है -
सही उत्तर: चरी
व्याख्या (Explanation)
चरी नृत्य अजमेर जिले के किशनगढ़ में किया जाता है। यह गुर्जर जाति का लोकप्रिय नृत्य है। इसमें नृत्यकार सिर पर चरी रखकर तथा सबसे ऊपर की चरी में काकड़ा (कपास) के बीज में तेल डालकर आग लगता है तथा नृत्य प्रदर्शित करता है।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift