निम्नलिखित में से कौन-सा जातीय लोकनृत्य ऐसा है जिसमें नर्तक कपास या रूई शरीर पर चिपकाकर नाहर (शेर) का वेश धारण करते हैं और यह होली के अवसर पर भीलवाड़ा के मांडल गांव में किया जाता है -
सही उत्तर: नाहर नृत्य
व्याख्या (Explanation)
नाहर नृत्य भीलवाड़ा जिले के माण्डल गांव में होली के अवसर पर किया जाता है। यह पुरूषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। इसका उद्भव शाहजहाँ के शासन काल से माना जाता है। भील, मीणा, ढोली, सरगड़ा जातियों के लोग कपास/रूई शरीर पर चिपका कर नाहर (शेर) का वेश धारण कर यह नृत्य करते है।