PYQ Practice
301 Questions · 31 Pages
“गुलिस्तान” के सुलेखित और चित्रित खण्ड में सभी चित्र किन कलाकारों द्वारा बनाए गए थे? a. बलदेव b. गुलाम अली c. साहिबराम d. लालचंद नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: झालावाड़ शैली को स्वतंत्र विद्या के रूप में स्थापित करने का श्रेय महाराव राम सिंह को दिया जाता है। कारण R: झालावाड़ के महलों की दीवारों पर श्रीनाथ जी, राधाकृष्ण लीला, रामलीला के चित्र झालावाड़ शैली के हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए
पिछवाई चित्रकला का किस चित्रकला शाखा से संबद्ध है?
नाथद्वारा चित्रकला शैली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही है? a. इस प्रकार की चित्रकला के उदाहरण चोखेलार महल में देखे जा सकते हैं। b. यह उदयपुर और ब्रज शैलियों का मिश्रण है। c. नाथद्वारा शैली के प्रमुख चित्रकार बाबा रामचंद्र और नारायण हैं। d. लघुचित्र भी नाथद्वारा चित्रकला शैली के मुख्य रूप हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
राजस्थान की “पिछवाई” शैली की क्या विशेषताएं हैं? (A) वैष्णव मंदिरों में राधा-कृष्ण एवं श्रीनाथजी के पीछे, श्रृंगार युक्त चित्र बनाये जाते हैं। (B) “पिछवाई” सूती कपड़े पर एक ही आकार में बनाई जाती है। (C) कोटा, बूंदी, किशनगढ़ और नाथद्वारा में यह शैली विभिन्न प्रकार की शैलियों में बनायी जाती है। (D) इस्तेमाल किये जाने वाले मुख्य रंग हैं, हिंगलू, पियावड़ी, सफेदा, काजल, नील, हड़मच, अलक्तक, हराभाटा, सोने की स्याही, चाँदी के लिए कथिर। सही कूट का चयन करें -
कोटा शैली चित्रकला को प्रोत्साहित करने का श्रेय किसे दिया जाता है -
चित्रकला के कोटा स्कूल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए - (अ) कोटा के महाराव भीम सिंह ने अपने संरक्षण में चित्रकला में कृष्ण भक्ति एवं वल्लभ संप्रदाय को महत्त्व दिया। (ब) राजा उम्मेद सिंह ने कोटा शैली की चित्रकला में शिकार से संबंधित चित्रों को संरक्षण दिया।
प्रसिद्ध चित्रकार अली रज़ा, मुगल सेवा से मुक्त होकर राजस्थान में किस शासक के दरबार में शामिल हुए -
चित्रकला की किशनगढ़ शैली के विषय में कौन से कथन सही हैं - A. राधा और कृष्ण का रूप सौंदर्य ही चित्रांकन का मुख्य विषय है। B. अधिकांश चित्रों में स्त्रियों का पहनावा लहँगा, चोली और पारदर्शी आँचल हैं। C. इस शैली के चित्रकार सीताराम, भवानीदास एवं कल्याणदास हैं। सही विकल्प चुनिए :
चित्रकार साहबदी राजस्थान की किस चित्रकला शैली से सम्बन्धित थे -