चित्रांकन की उणियारा शैली को किस चित्रशैली की उप-शैली के रूप में जाना जाता है -
सही उत्तर: ढूंढ़ाड
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की चित्र शैलियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।
चित्रांकन की उणियारा शैली को किस चित्रशैली की उप-शैली के रूप में जाना जाता है -
सही उत्तर: ढूंढ़ाड
राजस्थान की प्रथम चितेरी महिला कौन थी -
सही उत्तर: पार्वती देवी
व्याख्या (Explanation)
शाहपुरा शैली भीलवाडा जिले के शाहपुरा कस्बे में विकसित हुई। शाहपुरा की प्रसिद्ध कला फड़ चित्रांकन में इस चित्रकला शैली का प्रयोग किया जाता है। फड़ चित्रांकन में यहां का जोशी परिवार लगा हुआ है। श्री लाल जोशी, दुर्गादास जोशी, पार्वती जोशी (पहली महिला फड़ चित्रकार) आदि।
‘वर्षा में नाचते हुए मोर’ राजस्थान की किस चित्रकला शैली की विशेषता है -
सही उत्तर: बूंदी
पंचतन्त्र चित्रांकन किस चित्रशैली की प्रमुख विशेषता है -
सही उत्तर: मारवाड़
‘चोर पंचाशिका’ किस शैली का चित्र है -
सही उत्तर: मेवाड़ शैली
व्याख्या (Explanation)
इस शैली में रामायण, महाभारत, रसिक प्रिया, गीत गोविन्द इत्यादि ग्रन्थों पर चित्र बनाए गए। मेवाड़ चित्रकला शैली पर गुर्जर तथा जैन शैली का प्रभाव रहा है। चौरपंचाशिका में 50 श्लोक हैं। अतः इसे पंचाशिका कहा गया। इसमें गुप्त प्रेम का वर्णन है। या यूं कहें छुप-छुप कर, चोरी-चोरी से प्रेम करने की कथा-व्यथा इस पुस्तक में बड़े ही मार्मिक भाव से वर्णित हैं।
कमला व इलायची महिलाएं किस चित्रकला शैली से जुड़ी हुई है -
सही उत्तर: नाथद्वारा
व्याख्या (Explanation)
कमला व इलायची नाथद्वारा शैली की महिला चित्रकार हैं। नाथ द्वारा मेवाड़ रियासत के अन्तर्गत आता था, जो वर्तमान में राजसमंद जिले में स्थित है।यहां स्थित श्री नाथ जी मंदिर का निर्माण मेवाड़ के महाराजा राजसिंह न 1671-72 में करवाया था।यह मंदिर पिछवाई(मंदिर में मुर्ति के पिछे का पर्दा) कला के लिए प्रसिद्ध है, जो वास्तव में नाथद्वारा शैली का रूप है।
निम्नलिखित में से कौनसी चित्रशैली पंचतन्त्र चित्रांकन के लिये जानी जाती है -
सही उत्तर: मारवाड़
व्याख्या (Explanation)
पंचतंत्र शैली को चित्रकला की मारवाड़ी शैली के रूप में भी जाना जाता है। यह पशु दंतकथाओं का एक प्राचीन संग्रह है, जो दर्शाता है,कि जानवरों में भी मानवीय गुण और दोष होते हैं।
स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
बूंदी के गढ़ पैलेस में चित्रशाला का निर्माण किसने करवाया -
सही उत्तर: महाराव उम्मेदसिंह
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
मेवाड़ चित्रशैली का सबसे प्राचीन चित्र ‘श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णी’ का चित्रांकन किस चित्रकार द्वारा किया गया -
सही उत्तर: कमलचन्द्र
व्याख्या (Explanation)
मेवाड़ी शैली का प्रारम्भिक प्राप्त चित्र 'श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णी' है, जिसे 1260 ई. में महाराणा 'तेजसिंह' के काल में चित्रकार 'कमलचंद्र' ने चित्रित किया था। दूसरा ग्रन्थ ‘सुपासनाह चरियम’ (पाश्र्वनाथ चरित्र) 1423 ई. में देलवाड़ा में चित्रित हुआ। केशव की रसिक प्रिया तथा गीत गोविन्द मेवाड़ शैली के प्रमुख उदाहरण है।
राजस्थान की वह चित्रकला शैली कौनसी थी, जिसमें चित्रों पर चित्रकार के हस्ताक्षर किए जाते थे -
सही उत्तर: बीकानेर शैली
व्याख्या (Explanation)
यह शैली मुगल शैली, से प्रभावित रही। इस शैली का प्रारम्भिक विकास रायसिंह राठौड़ के समय हुआ। इस शैली का स्वर्णकाल महाराजा अनूपसिंह का काल माना जाता है।