⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में परिवहन PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में परिवहन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 178 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

राजस्थान राज्य की पहली मेट्रो लाइन, जो 2015 में जयपुर में शुरू हुई थी, का नाम है :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aपिंक लाइन
Bब्लू लाइन
Cरेड लाइन
Dऑरेंज लाइन

सही उत्तर: पिंक लाइन

व्याख्या (Explanation)

जयपुर मेट्रो की पहली लाइन (चाँदपोल से मानसरोवर) को “पिंक लाइन” कहा जाता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

12

राजस्थान में कोलाना हवाई अड्डा कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aसीकर
Bटोंक
Cझालावाड़
Dनागौर

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

कोलाना हवाई अड्डा झालावाड़ जिले में स्थित है। यह मुख्य रूप से छोटे विमानों और प्रशिक्षण के लिए उपयोग होता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

13

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का एक प्रभाग नहीं है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aबीकानेर
Bजोधपुर
Cअजमेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालयों में 4 मंडल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र का गठन 1 अक्टूबर, 2002 को किया गया था। इसका मुख्यालय जयपुर में है। विभाग हैं- अजमेर रेलवे मंडल बीकानेर रेलवे मंडल जयपुर रेलवे मंडल जोधपुर रेलवे मंडल

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

14

निम्नलिखित में से किस स्थान पर “प्रोजेक्ट चेतक” का मुख्यालय स्थित है, जिसे सड़क नेटवर्क के विस्तार और सुधार के लिए 3 अप्रैल 1980 को पुनः स्थापित किया गया था -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aबीकानेर
Bअलवर
Cदौसा
Dअजमेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

प्रोजेक्ट चेतक की स्थापना सड़क नेटवर्क के विस्तार और रखरखाव के लिए 3 अप्रैल 1980 को की गई थी। इसका मुख्यालय बीकानेर में स्थित है और यह बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के अंतर्गत कार्य करता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

15

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान राज्य में सबसे बड़ी सरकारी इंटरसिटी बस सेवा प्रदाता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aराजस्थान राज्य इंटरसिटी बस निगम
Bराजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम
Cराजस्थान बस परिवहन निगम
Dराजस्थान इंटरसिटी स्थानीय परिवहन निगम

सही उत्तर: राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम

व्याख्या (Explanation)

RSRTC राजस्थान सरकार का उपक्रम है जो राज्य में इंटरसिटी और इंटरस्टेट बस सेवाएँ संचालित करता है। इसकी स्थापना 1964 में की गई थी।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

16

निम्नलिखित में से कौन-सा एकमात्र शहर (जून 2025 तक), राजस्थान में “मेट्रो रेल” सेवा संचालित कर रहा है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aअजमेर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

जयपुर मेट्रो रेल राजस्थान का पहला और एकमात्र मेट्रो रेल प्रोजेक्ट है, जिसकी शुरुआत 3 जून 2015 को चांदपोल और मानसरोवर के बीच में हुई थी। निर्माण 13 नवंबर 2010 को शुरू हुआ और 2014 में पूरा हुआ।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

17

महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aडबोक
Bखण्डेला
Cजयपुर
Dपुष्कर

सही उत्तर: डबोक

व्याख्या (Explanation)

महाराणा प्रताप हवाई अड्डा उदयपुर जिले के डबोक में स्थित है। यह दक्षिण राजस्थान के प्रमुख हवाई अड्डों में से एक है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

18

भारत के उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल (ज़ोन) का मुख्यालय, निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aजोधपुर
Bजयपुर
Cअजमेर
Dबीकानेर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

उत्तर-पश्चिम रेलवे ज़ोन का मुख्यालय जयपुर में स्थित है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

19

राजस्थान में मेट्रो रेल का संचालन किस वर्ष में प्रारम्भ किया गया -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
A2015
B2014
C2016
D2018

सही उत्तर: 2015

व्याख्या (Explanation)

03 जून 2015 में जयपुर में मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

20

31 मार्च 2024 तक राजस्थान में सड़कों की लंबाई कितनी थी -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
A3,10,325 किमी
B3,17,121 किमी
C3,20,480 किमी
D3,14,215 किमी

सही उत्तर: 3,17,121 किमी

व्याख्या (Explanation)

31 मार्च 2024 तक राजस्थान में सड़कों की कुल लंबाई 3,17,121 किमी थी।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams