⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का एकीकरण PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का एकीकरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 282 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

मत्स्य संघ का उद्घाटन कब हुआ -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(7981)
A18 मार्च, 1948
B25 मार्च, 1948
C31 मार्च, 1948
D1 अप्रैल, 1948

सही उत्तर: 18 मार्च, 1948

📋

स्रोत: Raj Police Constable(7981)

172

राजस्थान के एकीकरण के तीसरे चरण में संयुक्त राजस्थान के साथ किस राज्य को जोड़ा गया -

Aमारवाड़
Bजैसलमेर
Cमेवाड़
Dबीकानेर

सही उत्तर: मेवाड़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के तीसरे चरण में पूर्व राजस्थान के साथ उदयपुर रियासत को मिलाकर 18 अप्रेल 1948 को नया नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, जिसकी राजधानी उदयपुर तथा मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह को राजप्रमुख कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराजप्रमुख बनाया गया।

173

भारतीय संविधान के अनुसार राजस्थान को भारत के किस श्रेणी के राज्य में रखा गया है -

Aप्रथम श्रेणी A
Bद्वितीय श्रेणी B
Cतृतीय श्रेणी C
Dस्वतंत्र राज्य

सही उत्तर: द्वितीय श्रेणी B

व्याख्या (Explanation)

भारत की राज्य की सीमाओं में परिवर्तन 1956 से राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के माध्यम से किए गए हैं। यह 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद से राज्य की सीमाओं में सबसे व्यापक परिवर्तन है। भाग B राज्य पूर्व रियासतें या रियासतों के संघ थे, वे एक राजप्रमुख द्वारा शासित थे, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया था।

174

राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में पूरा हुआ -

Aसात
Bआठ
Cपाँच
Dछह

सही उत्तर: सात

175

‘राजस्थान यूनियन’ का भाग कौन सा नहीं था -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aझालावाड़
Bबीकानेर
Cटोंक
Dकिशनगढ़

सही उत्तर: बीकानेर

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

176

राजस्थान की रियासतों के एकीकरण का आरोही क्रम हैं - 1. टोंक 2. उदयपुर 3. जैसलमेर 4. अजमेर

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
A1, 2, 3, 4
B2, 1, 3, 4
C3, 2, 4, 1
D2, 3, 1, 4

सही उत्तर: 1, 2, 3, 4

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

177

1948 में किन चार राज्यों को जोड़कर मत्स्य संघ का निर्माण किया गया -

📋 पूछा गया: RPSC ACF FRO 2021
Aजोधपुर, जयपुर, बीकानेर, कोटा
Bशाहपुरा, किशनगढ़, झालावाड़, करौली
Cउदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़
Dअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली

📋

स्रोत: RPSC ACF FRO 2021

178

25 मार्च, 1948 को संयुक्त राजस्थान में जिस रियासत का विलय हुआ, वह थी -

Aसिरोही
Bभरतपुर
Cप्रतापगढ़
Dअलवर

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

25 मार्च,1948 को कोटा, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, किशनगढ़, टोंक, कुशलगढ़ (चीफशिप्स) और शाहपुरा रियासतों को मिलाकर राजस्थान संघ का निर्माण किया गया।

179

बृहत राजस्थान का महाराज प्रमुख किसे बनाया गया -

Aजसवन्त सिंह
Bउदयभान सिंह
Cभूपाल सिंह
Dभीम सिंह

सही उत्तर: भूपाल सिंह

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की एकीकरण प्रक्रिया के चौथे चरण में 14 जनवरी 1949 को उदयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, लावा और जैसलमेर रियासतों को वृहद राजस्थान में सैद्धांतिक रूप से सम्मिलित होने की घोषणा की। बीकानेर रियासत ने सर्वप्रथम भारत में विलय किया। इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए 30 मार्च 1949 को जयपुर में आयोजित एक समारोह में वृहत राजस्थान का उद्घाटन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया उन्होंने सिटी पैलेस (जयपुर) का भी उद्घाटन किया। इसकी राजधानी जयपुर तथा उदयपुर के महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख, जयपुर के महाराजा मानसिंह को राजप्रमुख तथा कोटा के महाराव भीमसिंह को उपराज प्रमुख बनाया गया।

180

‘रियासती सचिवाल’ की स्थापना कब की गई -

A2 दिसम्बर, 1947
B4 नवम्बर, 1947
C5 जुलाई, 1947
D12 सितम्बर, 1947

सही उत्तर: 5 जुलाई, 1947

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams