मीनाकारी की थेवा कला के लिए राजस्थान का कौन सा स्थान प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: प्रतापगढ़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का प्रतापगढ़ “थेवा कला” के लिए प्रसिद्ध है।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 311 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।
मीनाकारी की थेवा कला के लिए राजस्थान का कौन सा स्थान प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: प्रतापगढ़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का प्रतापगढ़ “थेवा कला” के लिए प्रसिद्ध है।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
‘टसर’ कृत्रिम रेशम का विकास राजस्थान में निम्न जगह किया जा रहा है :
सही उत्तर: कोटा, उदयपुर एवं बाँसवाड़ा जिले
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
‘पिछवाइयाँ’ हस्तशिल्प कला निम्न क्षेत्र से सम्बन्धित है:
सही उत्तर: नाथद्वारा
व्याख्या (Explanation)
पिछवाइयाँ एक पारंपरिक चित्रकला शैली है, जो राजस्थान के नाथद्वारा से संबंधित है। यह कला मुख्य रूप से भगवान श्रीनाथजी (कृष्ण) की पूजा से जुड़ी है और मंदिरों में पृष्ठभूमि के रूप में उपयोग की जाती है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
भीलवाड़ा निवासी श्रीलाल जोशी किस लोक चित्रकला से सम्बन्धित हैं -
सही उत्तर: फड चित्रण
स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1
राजस्थान का कौन सा जिला ‘अजरक’ प्रिन्ट के लिए प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
बाड़मेर का अजरक प्रिंट प्रसिद्ध है। इस प्रिंट में लाल और नीले रंग का प्रयोग किया गया है। खत्री जाति इस कार्य को करने के लिए प्रसिद्ध है।
स्रोत: RSMSSB PTI Grade-III P1
‘उस्ता कला’ के विकास के लिए ‘उस्ता कैमल हाइड केन्द्र’ की स्थापना 1975 ई. में कहाँ की गई थी -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
ऊंट के चमड़े पर गोल्डन मीनाकारी कार्य को उस्ता कला के रूप में जाना जाता है। कला का विकास बीकानेर के पद्मश्री हिसामुद्दीन उस्ता ने किया था। अगस्त 1975 में उस्ता कैमल हाइड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना बीकानेर में की गई।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
कलाकार जो बीकानेर के प्रसिद्ध मथेरण परिवार से संबंधित हैं -
सही उत्तर: मुन्नालाल एवं मुकुन्द
स्रोत: ASSI. TESTING OFFICER 2021
‘चंदूजी का गढ़ा और बोडीगामा’ स्थान किस लिए प्रसिद्ध हैं -
सही उत्तर: तीर बनाने के लिए
व्याख्या (Explanation)
चंदूजी का गढ़ा बाँसवाड़ा जिले में घाटोल तहसील का एक गाँव है, जो राजस्थान का सबसे दक्षिणी भाग है। बोडिगामा, डूंगरपुर जिले का एक गाँव है। ये दोनों गाँव तीर-कमान के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं।
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
‘मोती भारत’ किस जिले में पारंपरिक कढ़ाई का नाम है -
सही उत्तर: जालौर
व्याख्या (Explanation)
मोती भारत की शुरुआत 19वीं सदी में मोची कारीगरों द्वारा निर्मित की गई थी। मोती भारत कला का एक रूप है, जो राजस्थान के जालौर क्षेत्र के लिए अद्वितीय है। इस कढ़ाई में पारदर्शी मोतियों को नामय कहते हैं और उन पर अपारदर्शी सफ़ेद मोतियों को जोड़कर विभिन्न आकृतियों और रूपों को बनाया जाता है।
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
निम्नलिखित में से कौनसा (कला-प्रमुख केंद्र) युग्म सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: थेवा - सीकर
स्रोत: Junior Instructor (WC&S)2018