⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प PYQ in Hindi - पेज 25

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की हस्तकला / हस्तशिल्प से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 311 प्रश्नों में से यह पेज 25 है।

241

राजस्थान की कौनसी जगह दाबू प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aआकोला
Bसांगानेर
Cखण्डेला
Dनाडोल

सही उत्तर: आकोला

व्याख्या (Explanation)

चित्तौड़गढ़ जिले का आकोला गांव दाबू प्रिन्ट के लिए प्रसिद्ध है। आकोला के दाबू प्रिन्ट के बेडशीट, कपड़ा, चून्दड़ी व फेंटिया देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इस प्रकार की रंगाई-छपाई मे जिस स्थान पर रंग नहीं चढ़ाना हो, उसे लई या लुगदी से दबा देते है। यही लुगदी या लई जैसा पदार्थ ‘दाबू’ कहलाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

242

राजस्थान का कौन-सा जिला अजरख प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aबीकानेर
Bजैसलमेर
Cभरतपुर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

243

राजस्थान का कौन-सा जिला ‘फड चित्रांकन’ के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(Eco. Investigator)
Aभीलवाड़ा
Bजयपुर
Cकोटा
Dप्रतापगढ़

सही उत्तर: भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में देवी-देवताओं की गाथाओं का कपड़े पर बने चित्रों के माध्यम से पट-चित्रण किया जाता है जिसे राजस्थानी भाषा में ‘फड़’ कहा जाता है। फड़ चित्रांकन का प्रधान केन्द्र शाहपुरा (भीलवाड़ा) है, इसे फड़ चित्रकला के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है, यहां की छीपा जाति के जोशी फड़ चित्रकला में निपुण है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)

244

‘ब्लू पाॅटरी’ की प्रसिद्ध कला इससे पूर्व किस नाम से जानी जाती थी -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aनीलगिरी
Bजामदानी
Cकामचीनी
Dमृण्मय

सही उत्तर: कामचीनी

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

245

निम्न में से कौन सी संस्था कठपुतली-कला के राजस्थान में संरक्षण-संवर्धन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जानी जाती है -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aइंडियन आर्ट पैलेस, दिल्ली
Bसार्दूल राजस्थानी रिसर्च इन्स्टीट्यूट, बीकानेर
Cभारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर
Dराजस्थानी शोध संस्थान, जोधपुर

सही उत्तर: भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में कठपुतली कला के संरक्षण और संवर्धन में भारतीय लोक कला मण्डल (Bharatiya Lok Kala Mandal), उदयपुर की महत्वपूर्ण भूमिका है।

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

246

सुमेलित कीजिए – मद जिले A. नमदा 1. जयपुर B. डोरिया 2. टोंक C. अजरक 3. बाड़मेर D. मार्बल-मूर्ति निर्माण 4. बीकानेर 5. कोटा कूट : A B C D

📋 पूछा गया: RAS Pre 2012
A2 5 3 1
B4 3 2 5
C3 2 5 4
D1 4 3 2

सही उत्तर: 2 5 3 1

व्याख्या (Explanation)

मद जिले नमदा टोंक डोरिया कोटा अजरका बाड़मेर मार्बल-मूर्ति निर्माण जयपुर

📋

स्रोत: RAS Pre 2012

247

फ्रेस्को बुनो चित्रण विधा को अन्य किस नाम से भी पुकारा जाता है -

Aआराइश पद्धति
Bआलागीला पद्धति
Cपणा पद्धति
Dउक्त सभी

सही उत्तर: उक्त सभी

व्याख्या (Explanation)

ताजी पलस्तर की हुई नम भित्ति पर चित्रण फ्रेस्को बुनो कहलाता है। यह पद्धति मुगल बादशाह अकबर-जहांगीर के समय इटली से भारत लाई गई।

248

फौलाद की वस्तुओं पर सोने के पतले तारों की जड़ाई को क्या कहते हैं -

Aकुन्दन का काम
Bमुरादाबादी का काम
Cमुनव्वती का काम
Dकोफ्तगिरी का काम

सही उत्तर: कोफ्तगिरी का काम

व्याख्या (Explanation)

कोफ्तगिरी का काम अलवर व जयपुर में अधिक होता है।

249

बगरू की छपाई राजस्थान के किस हिस्से से है -

Aजयपुर
Bभरतपुर
Cझालावाड़
Dनागौर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

बगरू की छपाई राजस्थान के जयपुर हिस्से से संबंधित है।

250

तारकशी के आभूषण के लिये राजस्थान का कौनसा स्थान प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aनाथद्वारा
Bचित्तौड़गढ़
Cबाड़मेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: नाथद्वारा

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams