कुम्भलगढ़ शिलालेख को कितनी शिलाओं पर खुदवाया गया -
सही उत्तर: 5
व्याख्या (Explanation)
कुम्भलगढ़ शिलालेख को पांच शिलाओं पर खुदवाया गया था। इस शिलालेख में संस्कृत भाषा व नागरी लिपि का प्रयोग किया गया है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का इतिहास जानने के स्त्रोत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 276 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।
कुम्भलगढ़ शिलालेख को कितनी शिलाओं पर खुदवाया गया -
सही उत्तर: 5
व्याख्या (Explanation)
कुम्भलगढ़ शिलालेख को पांच शिलाओं पर खुदवाया गया था। इस शिलालेख में संस्कृत भाषा व नागरी लिपि का प्रयोग किया गया है।
अभिलेख जो प्राचीन भारत में भागवत सम्प्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है -
सही उत्तर: घोसुण्डी अभिलेख
व्याख्या (Explanation)
घोसुण्डी का लेख : चित्तौडगढ़ जिले से प्राप्त यह लेख राजस्थान में वैष्णव (भागवत) संप्रदाय से संबंधित प्राचीनतम् अभिलेख है, जो द्वितीय शती ईसा पूर्व का है। इसकी भाषा संस्कृत एवं लिपि ब्राह्मी है।
निम्न में से कविराज श्यामलदास द्वारा रचित महत्वपूर्ण कृति कौनसी है -
सही उत्तर: वीर विनोद
व्याख्या (Explanation)
वीर विनोद राजस्थान के इतिहास से संबंधित एक प्रसिद्ध काव्य ग्रन्थ है। इस ऐतिहासिक पुस्तक की रचना कविराज श्यामलदास ने की थी।
‘एकलिंगमहात्म्य’ किस भाषा में लिखा गया है -
सही उत्तर: संस्कृत
व्याख्या (Explanation)
मेवाड़ के सिसोदिया वंश की वंशावलि बताने वाले इस ग्रंथ का रचयिता 'कान्हा व्यास' महाराणा कुम्भा का दरबारी था। कुछ विद्वानों का मानना है कि एकलिंग महात्म्य ग्रन्थ का लेखन कार्य महाराणा कुम्भा द्वारा पूरा किया गया था
रावशाही सिक्कों का संबंध किस राज्य से है -
सही उत्तर: अलवर
व्याख्या (Explanation)
अलवर के सिक्के : अखैशाही, रावशाही, ताँबें के रावशाही टक्का, अंग्रेजी पाव आना सिक्का।
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
सती रासो ग्रन्थ के लेखक कौन थे -
सही उत्तर: सूर्यमल्ल मिश्रण
निम्न में से कौन केसर-ए-हिन्द की उपाधि से सम्मानित है -
सही उत्तर: श्यामलदास
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
लिल्लूलिया एवं लल्लूशाही सिक्कों का निर्माण कहां होता था -
सही उत्तर: सोजत
व्याख्या (Explanation)
नाजिर हरकराम की दरोगाई में बनने वाले सोजत के सिक्के को ‘लिल्लूलिया’ या ‘लल्लूशाही’ सिक्का कहते थे जिसमें मिलावट होने से कम दामों में लिया जाता था। इसका प्रचलन 1859 में हुआ था। 1866 ई. में अनारसिंह की दरोगाई में बनने वाला सिक्का ‘रुरूरिया रुपया’ कहलाता था।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
मारवाड़ की ख्यातों के अनुसार किस शासक ने 52 युद्धों में सफलता प्राप्त की थी -
सही उत्तर: राव मालदेव
व्याख्या (Explanation)
जेल वार्डर परीक्षा 27 अक्टूबर 2018 शिफ्ट 1 में राव जोधा को सही माना गया है।
निम्नलिखित जोडो में से कौनसा सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति-1660 ई.
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1