राजस्थान में ‘बस्ता मुक्त दिवस (नो बैग डे) ‘ पहल निम्नलिखित में से किस क्षेत्र/योजना से संबंधित है -
सही उत्तर: शिक्षा
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान सरकार की योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।
राजस्थान में ‘बस्ता मुक्त दिवस (नो बैग डे) ‘ पहल निम्नलिखित में से किस क्षेत्र/योजना से संबंधित है -
सही उत्तर: शिक्षा
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से जुलाई 2021 में जैसलमेर में किस उद्देश्य हेतु परियोजना BOLD का शुभारंभ किया -
सही उत्तर: मरुस्थलीकरण को प्रतिबंध और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का समर्थन करना
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
विधवाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से राजस्थान राज्य सरकार ने विधवा पेंशन पाने वाली या विधवा पेंशन की पात्र विधवाओं को पुनर्विवाह पर अनुदान देने की योजना प्रारंभ की है। यह अनुदान की राशि कितनी थी -
सही उत्तर: ₹ 15,000
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
द्रव्यवती नदी पुनर्जीवन परियोजना के विषय के संबंध में कौन सा कथन सही है -
सही उत्तर: इसका उद्देश्य शहर के घटते भूजल को पुनर्जीवित करना है।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
राजस्थान सरकार की आस्था कार्ड योजना का उद्देश्य ______ लाभ पहुंचाना है।
सही उत्तर: दिव्यांग व्यक्तियों
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
राजस्थान उड़ान योजना ______ से सम्बंधित है।
सही उत्तर: सेनेटरी नैपकिन के नि:शुल्क वितरण
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
राजस्थान मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, वर्ष ______ में चरणबद्ध तरीके से शुरू की गई थी।
सही उत्तर: 2013
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
निम्नलिखित में से किस वित्तीय संस्थान ने राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (आर.यू.आई.डी.पी.) का समर्थन किया है -
सही उत्तर: एशियाई विकास बैंक
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आर.यू.आई.डी.पी.)) निम्नलिखित में से किस वर्ष में शुरू की गई थी -
सही उत्तर: 1998
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
राजस्थान में, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत पुरुषों को ______ और महिलाओं, विपरीतलिंगियों और दिव्यांग बेरोजगार पात्र युवाओं को अधिकतम दो वर्ष या उनके रोजगारशुदा हो जाने तक की अवधि, जो भी पहले हो, _______ का बेरोजगारी भत्ता वितरित किया जा रहा है।
सही उत्तर: ₹3,000 व ₹3, 500
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)