PYQ Practice
371 Questions · 38 Pages
निम्नलिखित योजनाओं को उनके प्रारंभ होने के वर्ष के क्रम में कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें। a. राजीव आवास योजना b. मुख्यमंत्री जन आवास योजना c. इंदिरा आवास योजना d. राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: a. यह वर्ष 2024-25 में शुरू हुई थी। b. इस योजना का वित्तपोषण विश्व बैंक द्वारा किया गया है। c. इस योजना का विशेष लक्षित समूह युवा और महिलाएं हैं। d. इस योजना का मुख्य फोकस/प्रमुख जोर स्टार्ट-अप और एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने पर है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। राजस्थान की पंचवर्षीय योजनाओं के संदर्भ में कौन-से कथन सत्य हैं - a. राजस्थान की प्रथम पंचवर्षीय योजना ने कृषि उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया। b. पंचायती राज प्रणाली प्रथम पंचवर्षीय योजना में शुरू की गई थी। c. क्षेत्र विकास की संकल्पना चतुर्थ योजना में शुरू की गई थी। d. सातवीं पंचवर्षीय योजना के मुख्य उद्देश्य खाना, कार्य और उत्पादन थे। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
“रामाश्रय वार्ड” के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (i) 14 मार्च, 2024 से बुजुर्गों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और अस्पतालों में सम्मानजनक उपचार हेतु राज्य के जिला अस्पतालों में रामाश्रय वार्डों का शुभारंभ किया गया। (ii) रामाश्रय वार्डों में निजता सुनिश्चित करने के लिए पर्दे लगे दस फाउलर बेड (पुरुषों और महिलाओं के लिए पाँच-पाँच) आरक्षित किए गए हैं। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -
राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन से जुड़े तीर्थों की निःशुल्क यात्रा करवाई जा रही है। इसके संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
‘राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि’ के तहत राज्य के सभी लोकतंत्र सेनानियों को मासिक पेंशन और मासिक चिकित्सा सहायता के रूप में कितनी राशि दी जा रही है -
विश्वकर्मा “युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना”, जिसे अगस्त 2025 में राजस्थान मंत्रि-मंडल द्वारा स्वीकृति दी गई, के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें : A. इस योजना के अन्तर्गत 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। B. इस योजना में अधिकतम ₹ 2 करोड़ तक के ऋण पर 4 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
“राजस्थान सर्क्युलर इकोनॉमी प्रोत्साहन योजना 2025” के क्रियान्वयन के लिए नोडल संस्थान है :
डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के विषय में निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिये : (i) यह योजना राज्य के आर्थिक विकास में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों की प्रभावी सहभागिता और योगदान को सुनिश्चित करती है। (ii) इस योजना में मार्जिन मनी अनुदान परियोजना लागत के 25 प्रतिशत के बराबर या ₹ 25 लाख, जो भी कम हो, दिया जाता है। (iii) इस योजना में ब्याज अनुदान ₹ 25 लाख तक के ऋणों के लिये 9 प्रतिशत, ₹ 25 लाख से ₹ 5 करोड़ तक के ऋणों के लिये 7 प्रतिशत और ₹ 5 करोड़ से ₹ 10 करोड़ तक के ऋणों के लिये 6 प्रतिशत दिया जायेगा। उपरोक्त में से कौन से सही हैं -
‘विकसित राजस्थान 2047’ दस्तावेज को तैयार किया गया है-