⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

राजस्थान पवन व हाइब्रिड ऊर्जा नीति, 2019 में राज्य में हाइब्रिड परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है -

A1500 मेगावाट
B2000 मेगावाट
C3500 मेगावाट
D3000 मेगावाट

सही उत्तर: 3500 मेगावाट

102

भारत की प्रथम कृषि आधारित “कुसुम” सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना को राजस्थान के किस गाँव में प्रारंभ किया गया -

Aभालोजी
Bचितलवाना
Cचाणौद
Dरानी

सही उत्तर: भालोजी

103

कौन से वर्ष में राजस्थान सौर ऊर्जा नीति घोषित की गई थी -

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
A2017
B2019
C2018
D2015

सही उत्तर: 2019

व्याख्या (Explanation)

18 दिसंबर 2019 को राजस्थान पवन एवं हाइब्रिड ऊर्जा नीति 2019 जारी की गई।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

104

‘ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर’ – राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों से गुजरेगा -

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aउदयपुर, भीलवाड़ा, जयपुर
Bकोटा, अजमेर, जोधपुर
Cजोधपुर, जयपुर, अलवर
Dअजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर

सही उत्तर: अजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

105

धौलपुर संयुक्त साइकिल पावर स्टेशन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 1. यह कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। 2. इस गैस आधारित बिजलीघर की स्वीकृत क्षमता 400 मेगावाट है। उपरोक्त में से कौन से कथन सही है/हैं?

Aकेवल 1
Bकेवल 2
Cदोनों 1 और 2
Dन तो 1 और न ही 2

सही उत्तर: न तो 1 और न ही 2

106

दानपुर सुपर थर्मल पावर परियोजना निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है -

Aबीकानेर
Bबाराँ
Cबांसवाड़ा
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

दानपुर सुपर थर्मल पावर प्लांट बांसवाड़ा में है।

107

राज्य का ‘बायोमास’ आधारित प्रथम विद्युत संयंत्र कहां लगाया गया है -

Aरावतभाटा, चित्तौड़गढ़
Bअन्ता, बारां
Cपीपली कलां, झालावाड़
Dपदमपुर, श्रीगंगानगर

सही उत्तर: पदमपुर, श्रीगंगानगर

व्याख्या (Explanation)

बायोमासऊर्जा- बायोमासके अंतर्गत वन एवं कृषि उद्योग आधारित अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन शामिल है। इसके लिए सरसों की तूड़ी, चावल की भूसी, बबूल के डंठल प्रमुख स्रोत हैं। राजस्थान का पहला बायोमास संयंत्र पदमपुरा (श्रीगंगानगर) में स्थापित।

108

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान का पहला गैस ताप विद्युत संयंत्र है -

Aरामगढ़
Bधौलपुर
Cगिराल
Dछाबड़ा

सही उत्तर: रामगढ़

व्याख्या (Explanation)

रामगढ़ गैस परियोजना (जैसलमेर) : राजस्थान की प्रथम गैस आधारित विद्युत परियोजना। कुल उत्पादन क्षमता- 113.5 मेगावाट। गैस की आपूर्ति तनोट से तथा भारतीय गैस प्राधिकरण द्वारा की जा रही है।

109

निम्नलिखित में से कौन भादला सौर पार्क के विकास के चार चरण से जुड़ा है:

Aअडाणी नवीकरणीय ऊर्जा
Bसौर्य ऊर्जा कंपनी
Cराजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा निगम (RREC)
Dसौर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (RSPDCL)

सही उत्तर: अडाणी नवीकरणीय ऊर्जा

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर का भड़ला चरण- IV (500 मेगावाट), ऐसा ही एक सौर पार्क है, जिसे राजस्थान सरकार और अडानी समूह के संयुक्त उद्यम में विकसित किया गया है। भारत का भड़ला सौर पार्क दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क है।

110

निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा स्रोत वायुमंडलीय प्रदूषण नहीं पैदा करता है -

Aनाभिकीय ऊर्जा
Bपेट्रोलियम ऊर्जा
Cसौर ऊर्जा
Dकोयला ऊर्जा

सही उत्तर: सौर ऊर्जा

व्याख्या (Explanation)

सौर ऊर्जा: वायुमंडलीय प्रदूषण नहीं करती क्योंकि इसमें सौर पैनलों के माध्यम से सूर्य की किरणों से ऊर्जा प्राप्त होती है। इसमें कोई दहन या हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं होता।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams