⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

भड़ला सोलर पार्क कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aउदयपुर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dअजमेर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

भड़ला सोलर पार्क, जो भारत का सबसे बड़ा सौर पार्क है, जोधपुर जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

12

माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना की कुल क्षमता कितनी होगी -

A600 मेगावाट
B700 मेगावाट
C2,800 मेगावाट
D3,000 मेगावाट

सही उत्तर: 2,800 मेगावाट

व्याख्या (Explanation)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर, 2025 को बांसवाड़ा में 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने माही बांध के पास नापला में माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) की आधारशिला रखी। लगभग 42 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना में 700 मेगावाट क्षमता की चार परमाणु ऊर्जा इकाइयाँ शामिल होंगी। प्रकार : प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर (PHWR) ईंधन : प्राकृतिक यूरेनियम। कूलेंट : मॉडरेटर, भारी पानी (D20) कंपनी : अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (अश्विनी) , जो कि भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड - एनपीसीआईएल (51 प्रतिशत) और एनटीपीसी लिमिटेड (49 प्रतिशत) का संयुक्त उद्यम है

13

गोरबिया सौर ऊर्जा परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग कितनी स्वच्छ बिजली का उत्पादन होगा -

A435 GWh
B705 GWh
C755 GWh
D1,250 GWh

सही उत्तर: 755 GWh

व्याख्या (Explanation)

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान के बीकानेर ज़िले में 435 मेगावाट की गोरबिया सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया, जो भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना 1,250 एकड़ में फैली है और इससे प्रतिवर्ष 755 गीगावाट घंटा (GWh) स्वच्छ बिजली का उत्पादन होगा। इससे प्रत्येक वर्ष 705,000 टन CO₂ उत्सर्जन को रोका जा सकेगा तथा लगभग 1,28,000 परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। इस परियोजना में मॉड्यूल दक्षता बनाए रखने के लिये 1,300 से अधिक रोबोटिक सफाई इकाइयाँ शामिल हैं। राजस्थान की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता अब उसकी कुल विद्युत क्षमता का 70% है, जिसमें सौर ऊर्जा से 29.5 गीगावाट और पवन ऊर्जा से 5.2 गीगावाट शामिल है, जिससे यह राज्य भारत में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बन गया है।

14

कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कॉलम-I (स्थान) कॉलम-II (सोलर पावर प्लान्ट) A. नागौर i. आगोरिया B. झुन्झुनुं ii. धूनिया C. जोधपुर iii. गौरीर D. बाड़मेर iv. खींवसर कूट : A B C D

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)
Aii i iii iv
Biii ii i iv
Civ iii ii i
Di ii iii iv

सही उत्तर: iv iii ii i

व्याख्या (Explanation)

नागौर (A): खींवसर (Khimsar) में सोलर पावर प्लान्ट है। झुन्झुनुं (B): गौरीर (Gaurir) में सोलर पावर प्लान्ट है। जोधपुर (C): धूनिया (Dhunia) में सोलर पावर प्लान्ट है। बाड़मेर (D): आगोरिया (Agoriya) में सोलर पावर प्लान्ट है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)

15

‘भदेसर तापीय विद्युत परियोजना’, निम्नलिखित में से किस जगह पर स्थित है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
Aबाड़मेर
Bबीकानेर
Cजोधपुर
Dपाली

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

भदेसर तापीय विद्युत परियोजना बाड़मेर में स्थित है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)

16

राजस्थान में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उनर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aतागपुर में
Bनरोरा में
Cरावतभाटा में
Dकलपक्कम में

सही उत्तर: रावतभाटा में

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र रावतभाटा में स्थित है। राजस्थान के रावतभाटा संयंत्र में पहले से ही 1180 मेगावाट की कुल क्षमता वाली छह इकाइयाँ हैं। आरएपीपी 7 और 8 के पूरा होने पर, इस संयंत्र की स्थापित क्षमता बढ़कर 2580 मेगावाट हो जाएगी।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

17

प्रस्तावित, ‘ग्रीन एनर्जी कोरिडोर’, राजस्थान के कुल कितने जिलों में से गुजरेगा -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aछः
Bपाँच
Cसात
Dतीन

सही उत्तर: पाँच

व्याख्या (Explanation)

ग्रीन एनर्जी कोरिडोर, जो नवीकरणीय ऊर्जा (विशेषकर सौर और पवन ऊर्जा) के लिए बनाया गया है, राजस्थान के पाँच जिलों - बीकानेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, नागौर, जोधपुर जिलों से होकर गुजरेगा। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर प्रोजेक्ट वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) द्वारा किर्यान्वित किया जाता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

18

अन्ता गैस-आधारित पावर प्रोजेक्ट स्थित है: (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aबारां ज़िले में
Bजैसलमेर ज़िले में
Cकोटा ज़िले में
Dबूंदी ज़िले में

सही उत्तर: बारां ज़िले में

व्याख्या (Explanation)

अन्ता गैस-आधारित पावर प्रोजेक्ट राजस्थान के बारां जिले में स्थित है। पावर स्टेशन के लिए प्राकृतिक गैस GAIL HBJ पाइपलाइन - साउथ बेसिन गैस फील्ड से प्राप्त की जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

19

राजस्थान में किस गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत के विकास की सर्वाधिक सम्भावना है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
Aबायो गैस
Bसौर-ऊर्जा
Cपवन ऊर्जा
Dभू-तापीय ऊर्जा

सही उत्तर: सौर-ऊर्जा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सूर्य प्रकाश की प्रचुरता के कारण सौर-ऊर्जा का विकास सबसे अधिक संभावित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

20

राजस्थान अक्षय ऊर्जा नीति: 2023 में वर्ष 2029-30 तक गैर-परम्परागत ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A8500 मेगावाट
B125000 मेगावाट
C90000 मेगावाट
D65000 मेगावाट

सही उत्तर: 90000 मेगावाट

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान अक्षय ऊर्जा नीति 2023 के अनुसार, 2029-30 तक 90,000 मेगावाट गैर-परंपरागत ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams