⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 168 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

‘चिडावा का गांधी’ किसे कहा गया है-

Aसरदार हरलाल सिंह
Bसेठ घनश्याम दास बिड़ला
Cमास्टर प्यारेलाल गुप्ता
Dराधाकृष्ण बोहरा

सही उत्तर: मास्टर प्यारेलाल गुप्ता

व्याख्या (Explanation)

प्यारेलाल गुप्ता गांधीवादी विचारधारा वाले शिक्षक थे। वे अलीगढ़ से 1922 में चिड़ावा आए थे। इन्होंने अमर सेवा समिति की स्थापना करके स्कूल खोला था। उस वक्त उन्हें चिड़ावा का गांधी कहा गया।

162

सुमेलित कीजिए- संस्था संस्थापक 1. मारवाड़ सेवा संघ अ. चांदमल सुराणा 2. हिन्दी साहित्य समिति ब. जगन्नाथदास अधिकारी 3. हरिजन सेवा समिति स. भोगीलाल पण्ड्या 4. वर्धमान विद्यालय द. अर्जुनलाल सेठी कूट - 1, 2, 3, 4

Aअ, ब, स, द
Bब, स, द, अ
Cअ, स, ब, द
Dब, अ, स, द

सही उत्तर: अ, ब, स, द

व्याख्या (Explanation)

मारवाड़ सेवा संघ (1920) की स्थापना चांदमल सुराणा ने की थी मारवाड़ सेवा संघ को सन् 1924 में जयनारायण व्यास ने पुनः जीवित किया और एक नई संस्था की स्थापना की जिसे ‘मारवाड़ हितकारणी सभा’ के नाम से जाना गया । हिन्दी साहित्य समिति (1912) की स्‍थापना भरतपुर में जगन्नाथ दास ने की थी। वागड़ सेवा मंदिर एवं हरिजन सेवा समिति (1935) की स्थापना भोगीलाल पाण्ड्या ने की थी। जैन वर्द्धमान विद्यालय (1907) की स्थापना अर्जुनलाल सेठी ने जयपुर में की थी।

163

क्रान्तिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु अर्जुनलाल सेठी ने वर्धमान विद्यालय की स्थापना कहां की-

Aअजमेर
Bजयपुर
Cभीलवाड़ा
Dजोधपुर

सही उत्तर: जयपुर

164

जमनालाल बजाज ने ‘चरखा संघ’ की स्थापना कहां की-

Aसीकर
Bझुंझुनू
Cअजमेर
Dजयपुर

सही उत्तर: जयपुर

165

निम्न में से कौनसा युग्म असुमेलित है-

Aमेवाड़ प्रजामण्डल - माणिक्यलाल वर्मा
Bडूंगरपुर प्रजामण्डल - भौगीलाल पण्ड्या
Cसिरोही प्रजामण्डल - जयनारायण व्यास
Dअलवर प्रजामण्डल - कुंज बिहारी लाल मोदी

सही उत्तर: सिरोही प्रजामण्डल - जयनारायण व्यास

166

उदयपुर(मेवाड़) प्रजामण्डल की स्थापना कब हुई-

A17 अप्रैल, 1946
B24 अप्रैल, 1934
C24 अप्रैल, 1938
D24 अप्रैल, 1942

सही उत्तर: 24 अप्रैल, 1938

167

1934 में जोधपुर प्रजामण्डल की स्थापना हुई उसके अध्यक्ष कौन थे-

Aभंवरलाल सर्राफ
Bजयनारायण व्यास
Cकन्हैयालाल
Dमाणिक्यलाल वर्मा

सही उत्तर: भंवरलाल सर्राफ

व्याख्या (Explanation)

1934 में भंवरलाल सर्राफ के नेतृत्व में जयनारायण व्यास, आनन्द मल सुराणा, भानमल जैन, छगनलाल चौपासनी ने मारवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना की।

168

बीकानेर प्रजामण्डल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

Aलक्ष्मीदास स्वामी
Bमघाराम वैद्य
Cभिक्षालाल बोहरा
Dमुक्ताप्रसाद

सही उत्तर: मघाराम वैद्य

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams