⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 168 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

तसीमो की घटना कब हुई -

A30 मई 1947 ई.
B19 जून 1947 ई.
C11 अप्रैल 1947 ई.
D13 मार्च 1947 ई

सही उत्तर: 11 अप्रैल 1947 ई.

व्याख्या (Explanation)

धौलपुर प्रजामंडल की स्थापना 1936 में कृष्ण दत्त पालीवाल के नेतृत्व में श्री मूलचंद और ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु के साथ हुई थी। कृष्ण दत्त पालीवाल धौलपुर प्रजामंडल के पहले अध्यक्ष थे। धौलपुर प्रजामंडल की सार्वजनिक सभा 11 अप्रैल 1947 को तसीमो नामक स्थान पर एक नीम के पैड के नीचे हुई। उस नीम के पेड़ पर तिरंगा झंडा फहराया गया जिसे नीचे उतारने पहुँची धौलपुर पुलिस की गोली से ठाकुर छतरसिंह परमार व ठाकुर पंचम सिंह कच्छ्वाह शहीद हो गये, लेकिन फिर भी तिरंगा नहीं उतरने दिया।

82

कुशलगढ़ प्रजा मंडल के संस्थापक कौन थे -

Aबलवंत सिंह मेहता
Bभंवर लाल और कन्हैया लाल
Cजमलालाल बजाज
Dइनमे से कोई नहीं

सही उत्तर: भंवर लाल और कन्हैया लाल

व्याख्या (Explanation)

कुशलगढ़ प्रजामण्डल की स्थापना 1942 में की गई जिसके संस्थापक कन्हैयालाल सेठिया व अध्यक्ष भंवर लाल निगम थे।

83

किस प्रांत के प्रजामण्डल ने 1936 ई. में ‘कृष्णा दिवस’ मनाया -

📋 पूछा गया: Reet 2015 level-2 SST
Aउदयपुर
Bकोटा
Cकरौली
Dजोधपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

साल 1936 में जोधपुर रियासत के प्रजा मंडल ने ‘कृष्ण दिवस’ मनाया था इस प्रजामण्डल की स्थापना जयनारायण व्यास(शेर-ए-राजस्थान) ने जोधपुर में की।

📋

स्रोत: Reet 2015 level-2 SST

84

‘जेन्टलमेन्स एग्रीमेंट’ किन के मध्य हुआ था -

Aजयनारायण व्यास एवं मिर्जा इस्माइल
Bमिर्जा इस्माइल एवं जमनालाल बजाज
Cचिरंजीलाल मिश्र एवं जयपुर महाराजा
Dमिर्जा इस्माइल एवं हीरालाल शास्त्री

सही उत्तर: मिर्जा इस्माइल एवं हीरालाल शास्त्री

व्याख्या (Explanation)

जैन्टलमैन एग्रीमेन्ट (अप्रेल 1942) : हीरालाल शास्त्री व जयपुर प्रधानमंत्री मिर्जा इस्माईल के बीच यह समझौता हुआ जिसमें निम्न शर्ते थी - जयपुर प्रजामण्डल महाराजा के खिलाफ प्रत्यक्ष कार्यवाही नहीं करेगा। राज्य में उत्तरदायी शासन की स्थापना होगी। जयपुर राज्य अंग्रेजो को युद्ध के लिए जनधन की सहायता नहीं करेगा। ब्रिटिश विरोधी आन्दोलनकारी पर राज्य सरकार प्रतिबंध नहीं लगायेगी। आन्दोलकारियों को प्रभात फेरी का अधिकार होगा। प्रजामण्डल को कांग्रेस का झण्डा फहराने का अधिकार होगा। प्रजामण्डल राष्ट्रीय आन्दोलन से नहीं जुड़ेगा।

85

कौन 1938 में भरतपुर में स्थापित प्रजामण्डल के अध्यक्ष बनें -

Aगोपीलाल यादव
Bजयनारायण व्यास
Cमास्टर आदित्येन्द्र
Dजुगलकिशोर चतुर्वेदी

सही उत्तर: गोपीलाल यादव

86

‘भरतपुर प्रजामंडल’ निर्माण की घोषणा किस स्थान पर हुयी थी -

Aभूसावर
Bरेवाड़ी
Cआगरा
Dबयाना

सही उत्तर: रेवाड़ी

व्याख्या (Explanation)

भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना मार्च 1938 में रेवाड़ी (हरियाणा) में की गई थी। इसकी स्थापना किशनलाल जोशी ने की थी।

87

बीकानेर लोक परिषद की स्थापना 1936 में किस शहर में हुई -

Aबम्बई
Bकलकत्ता
Cमद्रास
Dदिल्ली

सही उत्तर: कलकत्ता

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर प्रजा मंडल की स्थापना 4 अक्टूबर 1936 को मगराम वैद्य की अध्यक्षता में कलकत्ता में कुछ प्रवासी बीकानेर निवासियों द्वारा की गई थी। अन्य सदस्य मुक्ताप्रसाद, रघुवरदयाल गोयल, स्वामी गोपालदास, सत्यनारायण सराफ थे।

88

राजस्थान के निम्नलिखित प्रजामंडलों पर विचार कीजिए : 1. किशनगढ़ 2. बांसवाड़ा 3. जयपुर इनकी स्थापना के अनुसार सही कालानुक्रम है

📋 पूछा गया: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
A1, 2, 3
B3, 1, 2
C1, 3, 2
D2, 1, 3

सही उत्तर: 3, 1, 2

व्याख्या (Explanation)

अर्जुनलाल सेठी और कपूर चंद पाटनी द्वारा जयपुर प्रजामण्डल की स्थापना सबसे पहले 1931 में हुई थी। 1938 में जमनालाल बजाज और हीरालाल शास्त्री द्वारा फिर से स्थापित। कांतिलाल चौथानी और जमाल शाह द्वारा किशनगढ़ प्रजामण्डल की स्थापना 1939 में हुई। भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी, धुलाजी भाई द्वारा बांसवाड़ा प्रजामण्डल की स्थापना 1943 में हुई।

📋

स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)

89

मेवाड़ प्रजामण्डल का अस्थायी कार्यालय कहां स्थापित किया गया था -

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
Aचित्तौड़गढ़
Bउदयपुर
Cअजमेर
Dभीलवाड़ा

सही उत्तर: अजमेर

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

90

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान जयपुर प्रजामण्डल के अध्यक्ष कौन थे -

📋 पूछा गया: RPSC ACF FRO 2021
Aहीरालाल शास्त्री
Bकर्पूरचन्द पाटनी
Cजमनालाल बजाज
Dरामकरण जोशी

सही उत्तर: हीरालाल शास्त्री

व्याख्या (Explanation)

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ 1942 में शुरू हुआ था और इस दौरान जयपुर प्रजामण्डल के अध्यक्ष हीरालाल शास्त्री थे। 15 अगस्त 1942 को शास्त्री जी ने जयपुर प्रजामण्डल की बैठक बुलाई।

📋

स्रोत: RPSC ACF FRO 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams