1963 में राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था-
सही उत्तर: हरीश चंद्र माथुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में सचिवालय तथा इसके विभागों की कार्यप्रणाली इत्यादि के संशोधन एवं सुधार हेतु गठित कमेटियों की सिफारिशों के अनुरूप कई परिवर्तन किये गये हैं। राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति 1963 (श्री हरिश्चन्द्र माथुर समिति), प्रशासनिक सुधार आयोग (1966-70), राजस्थान सचिवालय पुनर्गठन समिति 1969 (मोहन मुखर्जी समिति), सचिवालय प्रक्रिया समिति 1971, प्रशासन सुधार समिति 1992-95 (भनोत समिति) तथा राजस्थान प्रशासनिक सुधार आयोग 1999-2001 (शिवचरण माथुर आयोग) इत्यादि इस क्रम में उल्लेखनीय हैं।