राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों में से कौन भारत के एयर चीफ मार्शल भी रह चुके हैं -
सही उत्तर: ओ. पी. मेहरा
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राज्यपाल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 162 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों में से कौन भारत के एयर चीफ मार्शल भी रह चुके हैं -
सही उत्तर: ओ. पी. मेहरा
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
अनुच्छेद 213 के तहत राज्यपाल को निम्न में से कौन सी शक्ति प्राप्त है -
सही उत्तर: अध्यादेश जारी करने की शक्ति
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
जब राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया, यहाँ राज्यपाल कौन थे -
सही उत्तर: श्री संपूर्णानंद
व्याख्या (Explanation)
राज्य में विधानसभा के चौथे आम चुनाव 1967 में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं होने के कारण 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया। राज्यपाल डॉ संपूर्णानंद ने 13 मार्च 1967 को राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी। यह प्रदेश में पहला राष्ट्रपति शासन था। वहीं 42 दिन बाद दो विधायक तोड़ कांग्रेस ने बना ली थी सरकार।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में असत्य है -
सही उत्तर: राज्यपाल सचिवालय का प्रमुख राज्यपाल का सचिव होता है जो कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी होता है।
व्याख्या (Explanation)
राज्यपाल सचिवालय का प्रमुख प्रमुख सचिव होता है, जो सामान्यतः भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी होता है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
राजस्थान में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया -
सही उत्तर: 4
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
राज्यपाल की उपलब्धियाँ और भत्ते भारित होते हैं -
सही उत्तर: राज्य की संचित निधि पर
व्याख्या (Explanation)
राज्य की संचित निधि: अनुच्छेद 202 के तहत, राज्यपाल के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएँ राज्य की संचित निधि पर भारित होती हैं, जिसका अर्थ है कि इनके लिए विधान सभा की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 की किस धारा के अनुसार एक व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है -
सही उत्तर: धारा-6
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में राज्यपाल का विशेष अभिभाषण का प्रावधान है -
सही उत्तर: अनुच्छेद 176 में
व्याख्या (Explanation)
अनुच्छेद 176: यह अनुच्छेद राज्यपाल के विशेष अभिभाषण (Special Address) का प्रावधान करता है। इसके तहत, राज्यपाल विधान सभा के सत्र की शुरुआत में या नए विधान सभा के पहले सत्र में अभिभाषण देता है, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख होता है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा -
सही उत्तर: 155
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में कार्यवाहक राज्यपाल या अतिरिक्त प्रभार वाले राज्यपाल के रूप में कार्य नहीं किया है -
सही उत्तर: श्री सुखदेव प्रसाद
व्याख्या (Explanation)
श्री सुखदेव प्रसाद 20 फरवरी, 1988 को राज्य के नौवें राज्यपाल बने और 2 फरवरी, 1990 तक इस पद पर आसीन रहे।
स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)