PYQ Practice
159 Questions · 16 Pages
राजस्थान विधानसभा में, लोक महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव की सूचना जिस दिन प्रस्ताव करना है, उस दिन की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व, निम्नलिखित में से किसे नहीं दी जाती है?
राजस्थान की राजनीति व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित कथनों में से सही कथन चुनें - a. विधानसभा कार्य प्रक्रिया नियम सर्वप्रथम 1956 में बनाए गए थे। b. नियमों के अनुसार, विधानसभा के किसी कैलेंडर वर्ष में न्यूनतम 3 सत्र होंगे। c. राजस्थान में कोई ऊपरी सदन नहीं है। d. राजस्थान एक द्विसदनीय राज्य है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
राजस्थान विधानसभा की ‘समिति व्यवस्था’ के संदर्भ में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए - (I) विधानसभा समितियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है - स्थायी समितियाँ और तदर्थ समितियाँ। (II) राजस्थान विधानसभा में 22 स्थायी समितियाँ हैं, जिनमें से चार वित्तीय हैं और शेष विभिन्न अन्य विषयों से सम्बंधित हैं। उपर्युक्त कथन/कथनों में से कौनसा/से कथन सही है/हैं -
निम्नलिखित में से किस विषय पर, राजस्थान विधानसभा कोई कानून नहीं बना सकती है -
राष्ट्रपति निर्वाचन 2022 में, राजस्थान राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों का कुल मत-मूल्य कितना था -
राजस्थान विधानसभा के सत्र को आमंत्रित करने से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (A) जब सभा के किसी सत्र को आमंत्रित किया जाए तो अध्यक्ष प्रत्येक सदस्य को ऐसी तारीख, समय तथा स्थान की सूचना देगा जो राज्यपाल द्वारा सभा की बैठक बुलाने के निमित्त नियत किये गये हों तथा वह राजपत्र में एक विज्ञप्ति प्रकाशित करवाएगा। (B) परन्तु यदि कोई सत्र अल्प सूचना से बुलाया जाय तो अध्यक्ष सदस्यों को सभा की बैठक की तारीख, समय तथा स्थान की सूचना अन्य किसी रीति से देगा जो राज्यपाल निदेशित करे। सही विकल्प का चयन कीजिए :
राजस्थान विधानसभा की कार्यविधि से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए : (i) तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर दिए जाते हैं और इन पर पूरक प्रश्न किए जा सकते हैं। (ii) अ-तारांकित प्रश्न एवं अल्प सूचना प्रश्न के मौखिक उत्तर दिए जाते हैं और इन पर पूरक प्रश्न नहीं किए जा सकते हैं।
भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किन अनुच्छेदों (राज्य विधानसभा से सम्बन्धित) में सांविधिक प्रभाव वाले संकल्पों के लिए उपबंध हैं - (A) 169 (1) (B) 179 (ग) (C) 183 (ग) सही उत्तर का चयन कीजिए :
किस समिति की सिफ़ारिश पर राजस्थान राज्य विधानसभा, आयुक्त, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के द्वारा सदन के पटल पर रखे गए प्रतिवेदन पर चर्चा करती है -
राजस्थान सरकार के मंत्रियों के वेतन तथा भत्तों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) राजस्थान सरकार के मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते वही होंगे जो भारत की संसद द्वारा समय-समय पर कानून द्वारा निर्धारित होंगे। (II) 1 नवम्बर, 1956 से पूर्व राजस्थान सरकार के मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते भारत के संविधान की दूसरी अनुसूची के उल्लेखानुसार थे। नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :