⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

उच्च न्यायालय PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के उच्च न्यायालय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 89 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा होती है?

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aराष्ट्रपति
Bगृह मंत्री
Cमुख्यमंत्री
Dप्रधान मंत्री

सही उत्तर: राष्ट्रपति

व्याख्या (Explanation)

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति: उच्च न्यायालय (HC) के न्यायाधीश की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश और संबंधित राज्य के राज्यपाल के परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

12

जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन 29.08.1949 को राजस्थान के किस राजप्रमुख द्वारा किया गया था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aमहाराजा भूपाल सिंह
Bमहाराजा सवाई मान सिंह
Cमहारावल चन्द्र सिंह
Dमहारावल लक्ष्मण सिंह

सही उत्तर: महाराजा सवाई मान सिंह

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के उच्च न्यायालय का उद्घाटन 29 अगस्त 1949 को राजप्रमुख, महाराजा सवाई मान सिंह द्वारा किया गया था। कालांतर में, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी। सर्व श्री पी.सत्यनारायण राव, वी.विश्वनाथन और बी.के.गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था। राजस्थान का उच्च न्यायालय (जयपुर में स्थायी पीठ की स्थापना) आदेश, 1976 द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ को फिर से जयपुर में स्थापित किया गया और 30.01.1977 से जयपुर पीठ ने कार्य करना शुरू किया।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

13

राज्य के लिए महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Bराज्यपाल
Cविपक्ष के नेता
Dस्पीकर

सही उत्तर: राज्यपाल

व्याख्या (Explanation)

भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के अंतर्गत यह प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक राज्य का राज्यपाल किसी ऐसे व्यक्ति को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त करेगा जो उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य हो।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

14

भारत में उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना इस्तीफा निम्नलिखित में से _____ को सौंप सकता है। निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aहाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
Bसर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Cराज्य के राज्यपाल
Dभारत के राष्ट्रपति

सही उत्तर: भारत के राष्ट्रपति

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217(1)(ए) के अनुसार, उच्च न्यायालय का न्यायाधीश भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र प्रस्तुत करके इस्तीफा दे सकता है।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

15

राजस्थान उच्च न्यायालय की पीठ _______ में है।

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 1
Aचित्तौड़गढ़
Bजैसलमेर
Cजयपुर
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान उच्च न्यायालय की पीठ जयपुर में है। इसकी मुख्य पीठ जोधपुर में भी है।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 1

16

किसी राज्य के उच्च न्यायालय की कौनसी मुख्य अधिकारिताएँ है- 1. रिट अधिकारिता 2. अपीलीय अधिकारिता 3. पर्यवेक्षीय अधिकारिता 4. परामर्शदायी अधिकारिता

A1, 3 और 4
B1, 2 और 3
C1 व 4
D2 और 3

सही उत्तर: 1, 2 और 3

व्याख्या (Explanation)

राज्य के उच्च न्यायालय के पास रिट, अपीलीय तथा पर्यवेक्षीय अधिकारिता होती है। परामर्शदायी अधिकारिता केवल उच्चतम न्यायालय को प्राप्त है (अनुच्छेद 143)।

17

सूची I (रिटें) सूची II (शाब्दिक अर्थ) A. परमादेश 1. किस आज्ञापत्र या अधिकार से B. बंदी प्रत्यक्षीकरण 2. हमारा आदेश है C. अधिकार पृच्छा 3. प्रमाणित करने को D. उत्प्रेषण लेख 4. सशरीर प्रस्तुत करना कूट : A B C D

A2 3 4 1
B2 4 3 1
C1 4 2 3
D2 4 1 3

सही उत्तर: 2 4 1 3

व्याख्या (Explanation)

परमादेश → हमारा आदेश है बंदी प्रत्यक्षीकरण → सशरीर प्रस्तुत करना अधिकार पृच्छा → प्रमाणित करने को उत्प्रेषण लेख → किस आज्ञापत्र या अधिकार से

18

निम्न कथनों पर विचार कीजिये - 1. जिले में सबसे बड़ी फौजदारी अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होती है 2. जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा उच्च न्यायालय के परामर्श से की जाती है 3. जिला न्यायाधीश बनने के लिये एक व्यक्ति को सात वर्ष या उससे अधिक का विधि कार्य का अनुभव होना चाहिये या उसे संघ या राज्य की न्यायिक सेवा का अधिकारी होना चाहिये 4. जब सत्र न्यायालय मौत की सजा देता है तो इसका कार्यान्वयन करने से पहले इसे उच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदित होना चाहिये दिये गये कथनों में से कौन से कथन सत्य हैं -

A1 और 2
B2, 3 और 4
C3 और 4
D1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत सबसे बड़ी फौजदारी अदालत होती है। इनकी नियुक्ति राज्यपाल करता है उच्च न्यायालय के परामर्श से। 7 वर्ष का अनुभव या न्यायिक सेवा अनिवार्य है। मौत की सजा पर उच्च न्यायालय की पुष्टि आवश्यक होती है।

19

जब किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश प्रशासनिक हैसियत से काम करता है तो वह अधीन होता है-

Aउच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशें में से किसी की भी रिट अधिकारिता के
Bभारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा प्रयुक्त विशेष निंयत्रण के
Cराज्य के राज्यपाल की विवेकाधीन शक्तियों के
Dइस विषय में मुख्यमंत्री को प्रदत्त विशेष शक्तियों के

सही उत्तर: उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशें में से किसी की भी रिट अधिकारिता के

व्याख्या (Explanation)

उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश दोहरी भूमिका निभाता है। प्रथम वह न्यायिक कार्य करता है एवं द्वितीय वह प्रशासनिक हैसियत से कार्य करता है। प्रशासनिक हैसियत से कार्य करते हुए वह निचली अदालतों का पर्यवेक्षण, अधीक्षण, प्रशासन एवं नियंत्रण करता है। इन कार्यों में अव्यवहार करने पर वह अन्य न्यायाधीशों की रिटों की अधिकारिता में आता है।

20

1958 में, राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति की सिफारिश पर समाप्त कर दी गई। इस समिति में निम्नांकित में से कौन सदस्य नहीं था -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aवी. विश्वनाथन
Bइंद्रनाथ मोदी
Cबी.के. गुप्ता
Dपी. सत्यनारायण राव

सही उत्तर: इंद्रनाथ मोदी

व्याख्या (Explanation)

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी । सर्व श्री पी.सत्यनारायण राव, वी.विश्वनाथन और बी.के.गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams