नीचे दिए गए राजस्थान की भौतिक आकृतियों में से कौनसा सबसे दक्षिण में अवस्थित है -
सही उत्तर: उड़िया पठार
व्याख्या (Explanation)
उड़िया पठार सिरोही जिले में माउंट आबू के पास स्थित है, जो राजस्थान का सबसे दक्षिणी और सबसे ऊंचा पठार (1360 मी.) है। बिजासन का पहाड़ – मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) के पास स्थित है। रघुनाथगढ़ चोटी सीकर जिले में स्थित है। नाकोड़ा पर्वत बालोतरा में स्थित है।
स्रोत: Agriculture Dept. Exam - 2024