वर्ष में दो बार मनाया जाने वाला हिन्दू त्योहार है-
सही उत्तर: नवरात्रा
व्याख्या (Explanation)
चैत्र माह में चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। जबकि, आश्विन महीने में शारदीय नवरात्र मनाए जाने का विधान है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का खास महत्व होता है। नवरात्रि अर्थात नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्र धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। वहीं चैत्र नवरात्रि के नवमी पर राम जी के जन्मोत्सव को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।