⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में त्यौहार PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में त्यौहार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 177 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

कॉलम I में स्थान को कॉलम II में त्यौहार से मिलान कीजिए। कॉलम I (स्थान) कॉलम II (त्यौहार) 1. अजमेर a. सालासर हनुमान का त्यौहार 2. चूरू b. कैलादेवी का त्यौहार 3. करौली c. धुलेव का त्यौहार 4. केसरियाजी d. पुष्करजी का त्यौहार

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
A1-d, 2-a, 3-b, 4-c
B1-c, 2-a, 3-d, 4-b
C1-d, 2-c, 3-b, 4-a
D1-b, 2-c, 3-a, 4-d

सही उत्तर: 1-d, 2-a, 3-b, 4-c

व्याख्या (Explanation)

अजमेर → पुष्कर मेला चूरू → सालासर हनुमान मेला करौली → कैलादेवी मेला केसरियाजी → धुलेव मेला

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

22

राजस्थान का कौन-सा दिन सबसे महत्वपूर्ण अबूझ सावा (शुभ) विवाह के लिए मान्य है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aआखा तीज
Bनिर्जला एकादशी
Cकरवा चौथ
Dशरद पूर्णिमा

सही उत्तर: आखा तीज

व्याख्या (Explanation)

अखा तीज (अक्षय तृतीया) को राजस्थान में सबसे शुभ विवाह तिथि माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त निकाले विवाह किए जाते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

23

राजस्थान में कजली तीज का पर्व किस माह में मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aश्रावण
Bफाल्गुन
Cभाद्रपद
Dवैशाख

सही उत्तर: भाद्रपद

व्याख्या (Explanation)

कजली तीज राजस्थान में मुख्य रूप से भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कजरी तीज के दिन सुहागिनें पति की लंबी की कामना के लिए व्रत रखती हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

24

निम्न में से किन महीनों में भारतीय परम्परा अनुसार ‘बसंत’ ऋतु आती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aमार्च-अप्रैल
Bजुलाई-अगस्त
Cमई-जून
Dजनवरी-फरवरी

सही उत्तर: मार्च-अप्रैल

व्याख्या (Explanation)

भारतीय कैलेंडर के अनुसार, बसंत ऋतु फाल्गुन और चैत्र (मार्च-अप्रैल) महीनों में आती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

25

बूंदी में कजली तीज का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aश्रावण
Bभाद्रपद
Cफाल्गुन
Dचैत्र

सही उत्तर: भाद्रपद

व्याख्या (Explanation)

कजली तीज राजस्थान के बूंदी में भाद्रपद महीने में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

26

किस महीने में कजली तीज का त्योहार बूंदी में मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aश्रावण
Bफाल्गुन
Cभाद्रपद
Dचैत्र

सही उत्तर: भाद्रपद

व्याख्या (Explanation)

कजली तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया (जुलाई अगस्त) को मनाई जाती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

27

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में “गुलाबी गनगौर” चैत्र शुक्ल पंचमी को मनायी जाती है -

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aबूँदी
Bपुष्कर
Cअजमेर
Dनाथद्वारा

सही उत्तर: नाथद्वारा

व्याख्या (Explanation)

गुलाबी गणगौर नाथद्वारा में मनायी जाती है जहाँ लड़कियां एवं महिलाएँ ईसर-पार्वती की पूजा करती हैं और गुलाबी कपड़े पहनती हैं।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

28

गणगौर पर्व के दौरान गाए जाने वाले गीत में ‘गिन्दोली’ का नाम प्रयुक्त होता है। यह ‘गिन्दोली’ कौन थी -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aराव सातल की पुत्री
Bबहादुर शाह की पुत्री
Cअहमदाबाद के सूबेदार, महमूद बेग की पुत्री
Dमालाणी के शासक, मल्लिनाथ की पुत्री

सही उत्तर: अहमदाबाद के सूबेदार, महमूद बेग की पुत्री

व्याख्या (Explanation)

गणगौर उत्सव के दौरान, गीतों में ‘गिंदोली’ का उल्लेख होता है, जो अहमदाबाद के सूबेदार महमूद बेग की बेटी थी। यह संदर्भ गणगौर उत्सव से जुड़ी लोककथाओं का एक हिस्सा है।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

29

गणगौर पर्व समर्पित है ___

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aदेवी लक्ष्मी
Bदेवी पार्वती
Cभगवान राम
Dभगवान कृष्ण

सही उत्तर: देवी पार्वती

व्याख्या (Explanation)

गणगौर राजस्थान का प्रमुख पर्व है, जो मुख्य रूप से देवी पार्वती को समर्पित होता है। इसे विवाहित और अविवाहित महिलाएं धूमधाम से मनाती हैं। गणगौर हिंदू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र (मार्च-अप्रैल) के महीने में मनाया जाता है।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

30

सांझी त्योहार किससे संबंधित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aनवविवाहितों से
Bकिशोर बच्चों से
Cमहिलाओं और लड़कियों से
Dस्कूल से

सही उत्तर: महिलाओं और लड़कियों से

व्याख्या (Explanation)

सांझी को मां गौरी व दुर्गा का ‘सांझा’ रूप माना जाता है, इसीलिए इस पर्व को ‘सांझी’ के नाम से जाना जाता है। कुंवारी कन्याएं इस पर्व में विशेष रूप से शामिल होती हैं बल्कि कहा जा सकता है कि यह त्योहार विशेषत: कुंवारी कन्याओं का ही होता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams