⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की मिट्टियाँ PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की मिट्टियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 241 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

मृदा संरक्षण की प्रमुख विधि कौन सी नहीं है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aफसल चक्रीकरण
Bरासायनिक उर्वरकों का प्रयोग
Cपट्टीदार कृषि
Dपशुचारण पर नियंत्रण

सही उत्तर: रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग

व्याख्या (Explanation)

रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मृदा संरक्षण की प्रमुख विधि नहीं है। मृदा संरक्षण की प्रमुख विधियाँ हैं: फसल चक्रीकरण। भूमि को ढकना (जैसे: फसल अवशेष छोड़ना)। आड़ी बोवाई (Contour farming)। टेरेसिंग (ढलानों पर सीढ़ीदार खेत बनाना)। वनरोपण (पेड़ लगाना)। पशुचारण पर नियंत्रण। जैविक खाद का प्रयोग।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

112

लाल दोमट मिट्टी राजस्थान में पाई जाती है।

📋 पूछा गया: JEN Agriculture 2022
Aडूंगरपुर - बांसवाड़ा
Bसीकर - कोटा
Cबारां - झालावाड
Dबूंदी - भीलवाड़ा

सही उत्तर: डूंगरपुर - बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

राज्य के दक्षिणी भाग में, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा और उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के कुछ भागों में पायी जाती है। ये मृदा लाल रंग की होती हैं।

📋

स्रोत: JEN Agriculture 2022

113

वर्टीसोल मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है।

📋 पूछा गया: Asst. Statistical Officer 2021
Aझालावाड़ कोटा, बून्दी, बारां जिलों में
Bचूरू, सीकर, झुन्झुनू नागौर जिलों में
Cसिरोही, पाली, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ जिलों
Dजैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर जिलों में

सही उत्तर: झालावाड़ कोटा, बून्दी, बारां जिलों में

📋

स्रोत: Asst. Statistical Officer 2021

114

निम्नलिखित को मिलाएं – सूची – I (मृदा राजस्थान) (a) लाल रेतीली मिट्टी (b) पीली, भूरी रेतीली मिट्टी (c) लवणीय मिट्टी (d) भूरी रेतीली मिट्टी सूची – II (जिले) (1) पाली, सिरोही, सीकर, झुंझुनू (2) नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर (3) नागौर, पाली (4) नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर, चूरू और झुंझुनू कूट –

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
Aa-4, b-3, c-2,d-1
Ba-1, b-2, c-3,d-4
Ca-3, b-4, c-1,d-2
Da-4, b-3, c-1, d-2

सही उत्तर: a-4, b-3, c-2,d-1

व्याख्या (Explanation)

लाल रेतीली मिट्टी - नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर, चूरू और झुंझुनू पीली, भूरी रेतीली मिट्टी - नागौर, पाली लवणीय मिट्टी - नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर भूरी रेतीली मिट्टी - पाली, सिरोही, सीकर, झुंझुनू

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)

115

राजस्थान के किन जिलों में मध्यम काली मिट्टी पाई जाती है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
Aकोटा-बूंदी-झालावाड़
Bचूरू-झुंझुनू-सीकर
Cटोंक-अजमेर-पाली
Dउदयपुर-डूंगरपुर-बांसवाड़ा

सही उत्तर: कोटा-बूंदी-झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कोटा, बूंदी, बारां शामिल हैं। इस क्षेत्र में मध्यम काली मिट्टी पाई जाती है।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)

116

राजस्थान के कौन-से भाग में काली मृदा पायी जाती है -

📋 पूछा गया: Superintendent Gar. 2021 (GK)
Aउत्तरी-पूर्वी भाग
Bमध्यवर्ती भाग
Cदक्षिणी अरावली क्षेत्र
Dदक्षिणी-पूर्वी भाग

सही उत्तर: दक्षिणी-पूर्वी भाग

व्याख्या (Explanation)

काली मिट्टी का निर्माण बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने से होता है। इसमें आयरन, चूना, एल्युमीनियम जीवांश और मैग्नीशियम की बहुलता होती है। यह मालवा पठार (दक्षिणी-पूर्वी भाग) की काली मिट्टी का ही विस्तार है।

📋

स्रोत: Superintendent Gar. 2021 (GK)

117

लाल दोमट प्रकार की मिट्टी राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पाई जाती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LSA 2022
Aनागौर
Bजालौर
Cजोधपुर
Dबांसवाड़ा

सही उत्तर: बांसवाड़ा

📋

स्रोत: RSMSSB LSA 2022

118

निम्नलिखित में से कौन-सा (मिट्टी - जिले) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
Aमध्यम काली - बूंदी, बारां
Bलाल लोमी - डूंगरपुर, उदयपुर
Cलाल और पीली - झालावाड़, कोटा
Dभूरी रेतीली कछारी - भरतपुर, अलवर

सही उत्तर: लाल और पीली - झालावाड़, कोटा

व्याख्या (Explanation)

लाल व पीली मिट्टियों का लाल व पीला रंग लौह आॅक्साइड के जलयोजन की उच्च मात्रा के कारण है। इसमें कैल्शियम कार्बोनेटकी नगण्यता एवं नाइट्रोजन एवं जैविक कारकों की अल्पता होती है। यह मिट्टी सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और सिरोही जिलों पायी जाती है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)

119

राजस्थान के किन जिलों में लाल व पीली मृदा पाई जाती है -

📋 पूछा गया: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
Aसिरोही-अजमेर-टोंक-जयपुर
Bसवाई माधोपुर-कोटा-बूंदी-भीलवाड़ा
Cअजमेर-सिरोही-डूंगरपुर-बांसवाड़ा
Dसवाई माधोपुर-सिरोही-भीलवाड़ा-अजमेर

सही उत्तर: सवाई माधोपुर-सिरोही-भीलवाड़ा-अजमेर

📋

स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1

120

निम्नलिखित में से किस जिले में ‘सेम’ की समस्या है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aपाली
Bअलवर
Cजयपुर
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: हनुमानगढ़

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams