फतेह सागर झील राजस्थान के किस ज़िले में स्थित है -
सही उत्तर: उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
उदयपुर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फतेहसागर झील कहा गया। सहेलियों की बाड़ी (बगीचा), महाराणा प्रताप का स्मारक, नेहरू उद्यान, और संजय गांधी उद्यान फतेहसागर झील के किनारे स्थित है।
स्रोत: वाहन चालक सीधी भर्ती-2024