⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की झीलें PYQ in Hindi - पेज 23

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की झीलें से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 252 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।

221

सांभर झील में निम्न में से किस नदी द्वारा प्रतिवर्ष सर्वाधिक लवण की मात्रा लाकर जमा की जाती है -

Aखारी
Bरूपनगढ़
Cमेंढ़ा
Dखण्डेला

सही उत्तर: मेंढ़ा

व्याख्या (Explanation)

मेंथा/मेंढ़ा नदी जयपुर की मनोहरपुरा की पहाड़ियों से निकलकर सांभर झील में गिरती है।

222

जयसमंद झील कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Police SI Exam 2014 General
Aजयपुर
Bसलूम्‍बर
Cराजसमंद
Dजोधपुर

सही उत्तर: सलूम्‍बर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील /ढेबर झील (सलूम्‍बर) है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।

📋

स्रोत: Police SI Exam 2014 General

223

फतहसागर झील का निर्माण करवाया -

Aफतेहसिंह ने
Bउदयसिंह ने
Cस्वरूपसिंह ने
Dजयसिंह ने

सही उत्तर: जयसिंह ने

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फतेहसागर झील कहा गया।

224

सांभर झील में नहीं गिरने वाली नदी है।

Aमेंढ़ा
Bकांतली
Cखण्डेल
Dरूपनगढ़

सही उत्तर: कांतली

व्याख्या (Explanation)

सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

225

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - झील शासक अ. जयसमन्द 1. जयसिंह ब राजसमंन्द 2. राजसिंह स. कायलाना 3. प्रतापसिंह द. सुजान गंगा 4. सूरजमल कूट - अ, ब, स, द

A1, 2, 3, 4
B1, 4, 3, 2
C2, 1, 3, 4
D3, 2, 1, 4

सही उत्तर: 1, 2, 3, 4

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील /ढेबर झील (सलूम्‍बर) है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया। प्रारम्भ में कायलाना झील (जोधपुर) एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। भरतपुर में सुजान गंगा नहर, महाराजा सूरजमल ने बनवाई थी।

226

निम्न में से कौन सी खारे पानी की झील नहीं है-

📋 पूछा गया: RPSC Clerk GR-II Exam 2016 Paper I
Aडीडवाना
Bसांभर
Cफलोदी
Dकोलायत

सही उत्तर: कोलायत

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: RPSC Clerk GR-II Exam 2016 Paper I

227

निम्न में से एक सही नहीं है-

Aराजस्थान के पश्चिमी भाग में सामान्यतः खारे पानी की झीले हैं
Bसांभर झील राजस्थान की सबसे बड़ी खारी झील है
Cनक्की झील राजस्थान में सबसे गहरी झील है
Dराजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर है और यह उदयपुर जिले में है

सही उत्तर: राजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर है और यह उदयपुर जिले में है

व्याख्या (Explanation)

राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया।

228

निम्न में से कौनसी लवणीय झील नहीं है-

Aकोलायत
Bकावोद
Cडीडवाना
Dपचपद्रा

सही उत्तर: कोलायत

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।

229

निम्न में से राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है-

Aपिछोला
Bजयसमंद
Cफतेहसागर
Dराजसमंद

सही उत्तर: जयसमंद

व्याख्या (Explanation)

जयसमंद झील /ढेबर झील (सलूम्‍बर) राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।

230

निम्न में से कौन-सा सुमेलित नहीं है- झील - जिला

Aपंचपद्रा झील-नागौर
Bढेबर झील-उदयपुर
Cगैब सागर झील-डूंगरपुर
Dतालाबशाही झील-धोलपुर

सही उत्तर: पंचपद्रा झील-नागौर

व्याख्या (Explanation)

पंचभद्रा झील बालोतरा में स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams