‘ताल छापर’ अभयारण्य ____ के लिए प्रसिद्ध है।
सही उत्तर: कृष्ण मृग
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।
‘ताल छापर’ अभयारण्य ____ के लिए प्रसिद्ध है।
सही उत्तर: कृष्ण मृग
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभयारण्य ____ जिले में स्थित नहीं है।
सही उत्तर: टोंक
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
रणखार रिजर्व स्थित है –
सही उत्तर: जालौर में
व्याख्या (Explanation)
25 अप्रैल 2022 को राजस्थान सरकार द्वारा जालोर जिले की चितलवाना तहसील की खेजडिय़ाली ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रणखार को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 36क के तहत राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व(संरक्षण आरक्षित) घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में जंगली गधे, चिंकारा, जंगली बिल्ली और जरख बहुतायत में पाए जाते है। गुजराती जंगली गधे घुड़खर के लिए यह क्षेत्र प्रसिद्ध है।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
निम्नलिखित अभयारण्यों में से कौन सा उड़न गिलहरी के लिए प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: सीतामाता
व्याख्या (Explanation)
प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में स्थित सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य में ‘उड़ने वाली गिलहरी’ पाई जाती है।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
जीवाश्म उद्यान कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: जैसलमेर
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है - वन्यजीव अभयारण्य – जिला
सही उत्तर: कैलादेवी – भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के करौली जिले में स्थित है, न कि भरतपुर जिले में।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
किस जिले में रोटू संरक्षित क्षेत्र स्थित है -
सही उत्तर: नागौर
व्याख्या (Explanation)
रोटू आरक्षित वन राजस्थान के नागौर जिले में स्थित है। यह चिंकारा और काले हिरण का घर है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
जवाहर सागर वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के मुख्यतः कौन से जिले में अवस्थित है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
जवाहर सागर वन्यजीव अभयारण्य: यह 29.83 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और 1983 में स्थापित किया गया था। यह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है और तेंदुए, नीलगाय, जंगली सूअर, लकड़बग्घा और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का घर है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
‘टॉडगढ़ रावली’ वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ स्थित है -
सही उत्तर: अजमेर, पाली और राजसमंद
स्रोत: JEN Agriculture 2022
जयपुर के किस क्षेत्र में ‘तेंदुआ सफारी पार्क’ स्थित है -
सही उत्तर: झालाना
व्याख्या (Explanation)
राज्य में पेन्थर की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण इनका प्रबंधन आवश्यक है। पैंथर संरक्षण के लिये “प्रोजेक्ट लैपर्ड” के तहत सर्वप्रथम झालाना जयपुर को चयनित किया जाकर इसमें लेपर्ड सफारी प्रारम्भ की गई। वर्तमान में झालाना आमागढ़, कुम्भलगढ़, रावली टाडगढ़, जयसमन्द, शेरगढ़ (बारां), माउण्ट आबू, खेतडी बांसियाल, जवाई बांध एवं बस्सी व सीतामाता अभयारण्य क्षेत्रों को प्रोजेक्ट लैपर्ड में सम्मिलित किया जाकर विशेष प्रबंधन किया जा रहा है।
स्रोत: Asst. Statistical Officer 2021