मानसी, वाकल और सोम नदियां किस वन्यजीव अभयारण्य से गुजरती है -
सही उत्तर: फुलवारी की नाल
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन्यजीव से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 372 प्रश्नों में से यह पेज 33 है।
मानसी, वाकल और सोम नदियां किस वन्यजीव अभयारण्य से गुजरती है -
सही उत्तर: फुलवारी की नाल
रामसर सम्मेलन(ईरान) द्वारा चिन्हित राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के वन्यजीव आर्द्रभूमि पारिस्थितिक स्थलों के नाम बताइए -
सही उत्तर: सांभर झील, केवलादेव घना
निम्नलिखित में से राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान हैं - अ मुकुन्दरा हिल्स ब रणथम्भौर स केवलादेव घना द नेशनल चम्बल सेन्चुरी नीदे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए -
सही उत्तर: अ, ब तथा स सही हैं।
राजस्थान के अलावा गोडावन किस राज्य में पाया जाता है-
सही उत्तर: गुजरात
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के अलावा, गोडावण पक्षी इन राज्यों में भी पाया जाता है: गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और संभवतः मध्य प्रदेश राज्यों में पाया जाता है।
राष्ट्रीय मरू उद्यान को किस नाम से भी जाना जाता है -
सही उत्तर: जीवाश्म उद्यान
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
सुमेलित कीजिए - अ. चित्तौड़गढ़ मृगवन 1. 1969 ब. सज्जनगढ़ मृगवन(उदयपुर) 2. 1984 स. मचिया सफारी पार्क(जोधपुर) 3. 1985 पुष्कर मृगवन(अजमेर) 4. 1985 कूट - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 1, 2, 3, 4
‘ऐंचा’ नामक घास पाई जाती है -
सही उत्तर: केवलादेव में
भारत में वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था -
सही उत्तर: 1972
राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड की स्थापना की -
सही उत्तर: 2010
व्याख्या (Explanation)
जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 63 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राजस्थान सरकार ने 02 मार्च, 2010 की अधिसूचना द्वारा ‘राजस्थान जैव विविधता नियम, 2010’ बनाए। इस अधिनियम की धारा 22 के प्रावधानों के अनुसार, राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रयोजन के लिए राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना करेगी।
राजस्थान में निम्न में से किन वन्यजीव पारिस्थितिक-स्थलों पर वर्तमान में जैव विविधता एवं जीनपूल सरंक्षण का कार्य प्रगति पर है -
सही उत्तर: नाहरगढ़, सज्जनगढ़, सरिस्का, माउण्ट आबू
स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016