कालिंजरा स्थित है-
सही उत्तर: हिरन नदी के किनारे
व्याख्या (Explanation)
कालिंजरा गांव में हिरन नदी के तट पर ऋषभदेव जी का मंदिर स्थित है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।
कालिंजरा स्थित है-
सही उत्तर: हिरन नदी के किनारे
व्याख्या (Explanation)
कालिंजरा गांव में हिरन नदी के तट पर ऋषभदेव जी का मंदिर स्थित है।
सावन-भादो महल स्थित है-
सही उत्तर: शाहबाद दुर्ग,बाराँ
व्याख्या (Explanation)
शाहबाद का किला- इस किले की नींव हम्मीर के वंशज मुकुट मणिदेवसिंह ने रखी थी। यह किला भामती पहाड़ी पर बना हुआ है। इस दुर्ग को सलेमाबाद दुर्ग भी कहते हैं। यह दुर्ग बादशाह औरंगजेब का विश्राम स्थल था।
नेकनाम बाबा की दरगाह स्थित है-
सही उत्तर: बाराँ
व्याख्या (Explanation)
नाहरगढ़ - बारां जिले के किशनगंज में है यह दिल्ली के लाल किले की शैली में निर्मित्त दुर्ग है इसमें नेकनाम बाबा की दरगाह स्थित है।
जगन्नथ कछवाहा की बत्तीस खभों की छतरी स्थित है-
सही उत्तर: माण्डलगढ़
जयपुर का हवामहल कितने मंजिल का है-
सही उत्तर: 5
व्याख्या (Explanation)
हवामहल की पाँच मंजिलोँ के नाम : शरद/ प्रताप मंदिर रत्न मंदिर विचित्र मंदिर सूर्य/प्रकाश मंदिर हवा मंदिर
हवामहल के वास्तुविद् थे-
सही उत्तर: लालचंद उस्ता
व्याख्या (Explanation)
जयपुर की पहचान हवा महल, एक बहुस्तरीय महल है, जिसे सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। यह 1799 में बनाया गया था और श्री लाल चंद उस्ताद इसके वास्तुकार थे ।
पन्ना मीणा की बावड़ी स्थित है-
सही उत्तर: आमेर
व्याख्या (Explanation)
पन्ना मीना की बावड़ी राजस्थान का एक पर्यटन स्थल है, जो आमेर, जयपुर में स्थित है।
जयपुर में अल्बर्ट म्युजियम का उद्घाटन किया-
सही उत्तर: सर एडवर्ड ब्रेडफोर्ट
व्याख्या (Explanation)
सवाई रामसिंह द्वितीय ने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की स्थापना की। सर एडवर्ड ब्रेडफोर्ड ने 1887 में इसका विधिवत उद्घाटन किया।
जसवंत थड़ा निर्मित करवाया गया-
सही उत्तर: राजा सरदार सिंह द्वारा
व्याख्या (Explanation)
जसवन्त थड़ा भारत के राजस्थान राज्य के जोधपुर में स्थित एक समाधि स्थल है। इसका निर्माण जोधपुर राज्य के महाराजा सरदार सिंह ने 1899 में अपने पिता महाराजा जसवन्त सिंह द्वितीय की याद में करवाया था।
छीतर पैलेस के नाम से प्रसिद्ध है-
सही उत्तर: उम्मेद भवन
व्याख्या (Explanation)
उम्मैद भवन पैलेस (छीतर पैलेस) जोधपुर ज़िले में स्थित एक महल है। यह दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। उम्मेद भवन पैलेस का नाम इसके संस्थापक महाराजा उम्मेद सिंह के नाम पर रखा गया है।