निम्नलिखित में से कौन सा दुर्ग कोशवर्द्धन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है -
सही उत्तर: शेरगढ़ दुर्ग
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्थापत्य कला से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 634 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।
निम्नलिखित में से कौन सा दुर्ग कोशवर्द्धन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है -
सही उत्तर: शेरगढ़ दुर्ग
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
गलत युग्म चुनिए :
सही उत्तर: अरथूना मंदिर - डूंगरपुर
व्याख्या (Explanation)
अरथुना (Arthuna), जिसका प्राचीन नाम उथुन्नक (Utthunaka) था, बांसवाड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। अरथुना में प्राचीन मण्डलेश्वर शिवालय मुख्य है।
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
मण्डन द्वारा निम्नलिखित किन पुस्तकों की रचना की गयी थी - (i) राजवल्लभ (ii) रूपावतार (iii) देवमूर्ति प्रकरण (iv) वास्तुसार
सही उत्तर: (i), (ii), (iii) एवं (iv)
स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
किस वर्ष जयपुर वेधशाला, “जंतर-मंतर” को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई थी -
सही उत्तर: 2010
व्याख्या (Explanation)
यूनेस्को ने 31 जुलाई, 2010 को जंतर—मंतर को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया। विश्व विरासत में अपना नाम शामिल कराने वाला जंतर-मंतर राजस्थान का पहला और भारत की 23वीं सांस्कृतिक धरोहर है। जयपुर में जंतर मंतर, 18वीं शताब्दी की शुरुआत में बना एक खगोलीय प्रेक्षण स्थल है। इसमें लगभग 20 मुख्य स्थिर उपकरणों का एक सेट शामिल है।
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
डूंगरपुर के पास नौलखा बावड़ी का निर्माण महारावल आसकरण की रानी _____ द्वारा करवाया गया था।
सही उत्तर: प्रेमल देवी
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
दरगाह जिसे अब्दुल्ला पीर के नाम से जाना जाता है, बोहरा मुस्लिम संत अब्दुल रसूल का लोकप्रिय मकबरा किस शहर में स्थित है -
सही उत्तर: बाँसवाड़ा
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
स्थान, स्थापत्य और उपयोगिता के आधार पर किस प्रकार के दुर्ग, जल से घिरे हुए हैं -
सही उत्तर: औदुक दुर्ग
स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
देलवाड़ा का आदिनाथ का अपूर्व मंदिर किसके द्वारा बनवाया गया -
सही उत्तर: विमलशाह
स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग किस पहाड़ी पर अवस्थित है -
सही उत्तर: चिड़िया टूक
व्याख्या (Explanation)
नैणसी, बांकीदास, दयालदास के अनुसार अपने राज्य की शक्ति संगठित करने के लिए राव जोधा ने अपने वृहत् राज्य की नयी राजधानी जोधपुर (सूर्य नगरी व नीली नगरी) में 1459 ई. में स्थापित की। राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए चिड़िया टूक पहाड़ी पर नया दुर्ग भी बनवाया गया जिसे मेहरानगढ़ कहा गया। लगभग 50 वर्ष के लम्बे शासन के अनुभव के बाद जोधा की मृत्यु 1489 इ. में हुई। डॉ. ओझा राव जोधा को ही जोधपुर का पहला प्रतापी राजा कहते हैं।
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
झाला हवेली किस किले/महल में अवस्थित है -
सही उत्तर: कोटा
स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A