निम्नलिखित में से कौन सा दुर्ग गढ़ बीटली के नाम से भी जाना जाता है -
सही उत्तर: अजमेर का तारागढ़ दुर्ग
व्याख्या (Explanation)
पृथ्वीराज प्रथम के पुत्र का नाम अजयराज था। अपने साम्राज्य को सुरक्षित रखने के लिए उसने 1113 ई. में अजयमेरु (अजमेर) बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया। उसने अजयमेरु में दुर्ग का निर्माण करवाया जिसे गढ़बीठली कहते हैं।, इस दुर्ग को पूर्व का जिब्राल्टर कहा जाता है। अजमेर के प्रशासन का संचालन करते समय मेवाड़ के शासक पृथ्वीराज ने अजमेर दुर्ग के कुछ भागों का निर्माण करवाकर दुर्ग का नाम अपनी पत्नि तारा (राव सुरताण की पुत्री) के नाम पर तारागढ़ कर दिया।