⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 320 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

निम्न में से कौनसा जोड़ा गलत है -

Aचौथ माता - चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर
Bआवड़ माता - भू गांव, जैसलमेर
Cनारायणी माता - जयपुर
Dसकराय माता - उदयपुर वाटी, झुंन्झुनंू

सही उत्तर: नारायणी माता - जयपुर

162

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अर्बुदा देवी के बारे में सही नहीं है -

Aउनका मंदिर सिरोही के माउंट आबू में स्थित है।
Bउन्हें अधार देवी के नाम से जाना जाता है।
Cउन्हें थार की वैष्णो देवी के नाम से जाना जाता है।
Dउनके नाम पर अरावली पहाड़ी को अर्बुदाचल के नाम से जाना जाता है।

सही उत्तर: उन्हें थार की वैष्णो देवी के नाम से जाना जाता है।

163

निम्नलिखित लोक देवी में से किसको खिजर बेरी राय भवानी के नाम से जाना जाता है -

Aआमजा माता
Bलटियाल माता
Cनागणेची माता
Dबाण माता

सही उत्तर: लटियाल माता

164

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1) फड़ चित्रकला या फड़ धार्मिक पट्ट चित्रकला की एक शैली है और लोक चित्रकला पारंपरिक रूप से लकड़ी पर की जाती है। 2) राजस्थान के लोक देवताओं, ज्यादातर पाबूजी और देवनारायण के आख्यानों को फड़ पर चित्रित किया गया है। 3) भोपा, पुजारी-गायक पारंपरिक रूप से चित्रित फड़ अपने साथ ले जाते हैं और इनका उपयोग लोक देवताओं के सचल मंदिरों के रूप में करते हैं। 4) पाबूजी के फड़ आम तौर पर लगभग 5 फीट लंबे होते हैं, जबकि देवनारायण के फड़ आमतौर पर लगभग 3 फीट लंबे होते हैं। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :

A1 और 2 केवल
B1 और 3 केवल
Cकेवल 2 और 3
D1, 2, 3 और 4

सही उत्तर: केवल 2 और 3

165

निम्नलिखित लोक देवी का मैच उनके संबंधित जिले के साथ - लोक देवी स्थान (जिला) 1. तनोट माता A. बिलाड़ा (जोधपुर) 2. आई माता B. बदनोर (भीलवाड़ा) 3. कुशाल माता C. जैसलमेर 4. सच्चिया माता D.औसिया (जोधपुर)

A1-C, 2-A, 3-B, 4-D
B1-C, 2-D, 3-B, 4-A
C1-B, 2-A, 3-C, 4-D
D1-A, 2-C, 3-B, 4-D

सही उत्तर: 1-C, 2-A, 3-B, 4-D

166

बालकनाथ के रूप में किसे हिमाचल प्रदेश में पूजा जाता है -

Aकेसरिया कुंवर जी
Bबग्गा जी
Cरूपनाथ जी
Dहड़बूजी

सही उत्तर: रूपनाथ जी

व्याख्या (Explanation)

ये पाबूजी के भाई बूढ़ो जी के पुत्र थे। माता केसर कंवर। इन्होंने जींदराव खींची की वध कर अपने चाचा पाबूजी की मौत का बदला लिया। हिमाचल प्रदेश में बालकनाथ के रुप में इनकी पूजा होती है। सिंधूदड़ा (नोखा, बीकानेर) कोलूमंड (जोधपुर) में इनके मन्दिर हैं।

167

निम्नलिखित माता को उनके संबंधित स्थान के साथ सुमेलित कीजिए - माता स्थान 1. छींक माता A. गोपाल जी का रास्ता, जयपुर 2. रक्तदंतिका B. संथुर, बूंदी 3. त्रिपुर सुंदरी C. तलवाड़ा, बांसवाड़ा 4. मरमी D. रश्मि, चित्तौड़गढ़

A1-A, 2-B, 3-C, 4-D
B1-B, 2-A, 3-C, 4-D
C1-B, 2-C, 3-A, 4-D
D1-D, 2-B, 3-C, 4-A

सही उत्तर: 1-A, 2-B, 3-C, 4-D

व्याख्या (Explanation)

माता स्थान छींक माता A. गोपाल जी का रास्ता, जयपुर रक्तदंतिका B. संथुर, बूंदी त्रिपुर सुंदरी C. तलवाड़ा, बांसवाड़ा मरमी D. रश्मि, चित्तौड़गढ़

168

निम्नलिखित में से किस स्थान का संबंध राजस्थान में हिंगलाज माता से है -

Aमौदरा, जालोर
Bभूनास, नागौर
Cबीडासर, चूरू
Dरेवासा, सीकर

सही उत्तर: बीडासर, चूरू

169

राजस्थान के लोक देवताओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1.) तेजाजी को शिव के प्रमुख ग्यारह अवतारों में से एक माना जाता है। 2.) श्री खेतलाजी को भगवान भैरव के रूप में पूजा जाता है जो भगवान शिव के पांचवें अवतार थे। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -

Aकेवल 1
Bकेवल 2
C1 और 2 दोनों
Dन तो 1 और न ही 2

सही उत्तर: 1 और 2 दोनों

व्याख्या (Explanation)

वीर तेजा या तेजाजी को शिव के प्रमुख ग्यारह अवतारों में से एक माना जाता है और ग्रामीण राजस्थान में उन्हें देवता के रूप में पूजा जाता है। खेतलाजी मारवाड़ क्षेत्र में विभिन्न जातियों और पंथों के लोगों के लिए एक देशी लोक देवता हैं। उनका मंदिर सोनाना खेतलाजी मंदिर राजस्थान के पाली जिले की देसूरी तहसील के ग्राम सोनाना में स्थित है। श्री खेतलाजी को भगवान भैरव के रूप में पूजा जाता है जिन्हें सनातन परंपरा में भगवान शिव का पांचवां अवतार माना जाता है।

170

राजस्थान के किस लोक देवता को 'लक्ष्मण का अवतार' माना जाता है?

Aपाबू जी
Bहडबू जी
Cरामदेव जी
Dतेजा जी

सही उत्तर: पाबू जी

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams