राजस्थान में “रानी भटियानी मंदिर” निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -
सही उत्तर: बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
रानी भटियानी मंदिर बाड़मेर जिले के जसोल गाँव में स्थित है।
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 320 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।
राजस्थान में “रानी भटियानी मंदिर” निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -
सही उत्तर: बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
रानी भटियानी मंदिर बाड़मेर जिले के जसोल गाँव में स्थित है।
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
तेजाजी के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए - A. तेजाजी खड़नाल के रामकुंवरी एवं ताहरजी धौलिया जाट के पुत्र थे। B. लच्छा गुर्जरी की गायों के रक्षार्थ तेजाजी ने एक विकट लड़ाई लड़ी।
सही उत्तर: A और B दोनों सत्य हैं
व्याख्या (Explanation)
तेजाजी खरनाल के ताहरजी धौलिया जाट और रामकुंवरी के पुत्र थे। उन्होंने लाछां गुजरी की गायों को मेर के मीणाओं से छुडाने के लिए संघर्ष किया व वीर गति को प्राप्त हुए।
स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
तेजाजी का जन्म किस जिले में हुआ था -
सही उत्तर: नागौर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में नागौर जिले के खरनालियां गांव में तेजाजी का जन्म हुआ था। नागवंशी क्षत्रिय जाट घराने के एक जाट परिवार में जन्मे वीर तेजाजी सामान्य किसान के बेटे थे।
स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
कामड़िया पंथ की स्थापना _____ द्वारा की गई थी।
सही उत्तर: रामदेवजी
व्याख्या (Explanation)
कामड़िया पंथ के संस्थापक रामदेवजी हैं।
स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
नारायणी माता का स्थल है-
सही उत्तर: अलवर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में अलवर जिले की राजगढ़ तहसील स्थित बरवा की डूंगरी की तलहटी स्थित नारायणी माता भारत के प्रसिद्ध लोक तीर्थों में से एक है।
निम्न को सुमेलित कीजिए - a. आदिवासियों की देवी 1. आई माता b. चारणों की लोकदेवी 2. जीण माता c. सीरवी जाति की कुलदेवी 3. कंठेसरी माता d. चौहानों की कुल देवी 4. करणी माता कूट : (a) (b) (c) (d)
सही उत्तर: 3 4 1 2
व्याख्या (Explanation)
आदिवासियों की देवी कंठेसरी माता चारणों की लोकदेवी करणी माता सीरवी जाति की कुलदेवी आई माता चौहानों की कुल देवी जीण माता
राजस्थान के वे लोकदेवता जिनका जन्म तो राजस्थान के कोलूमंड (फलौदी) में हुआ लेकिन वे हिमाचल प्रदेश में बालकनाथ के रूप में पूजे जाते हैं-
सही उत्तर: रूपनाथ जी
व्याख्या (Explanation)
रूपनाथ जी का जन्म कोलूमण्ड में हुआ था। ये पाबूजी के बड़े भाई बुढों जी के पुत्र थे। इन्होंने जिदराव खींची को मारकर पिता व चाचा की मृत्यु का बदला लिया था। इन्हे हिमाचल प्रदेश मे बालकनाथ के नाम से पूजा जाता है।
सूची I के साथ सूची II को सुमेलित कीजिए : सूची I (स्थानीय देवी / देवता) सूची II (जन्म स्थान) a. तेजा जी I. कोलू b. गोगा जी II. जोधपुर c. तल्लीनाथ III. चूरु d. पाबु जी IV. नागौर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सही उत्तर: a-IV, b-III, c-II, d-I
व्याख्या (Explanation)
स्थानीय देवी / देवता जन्म स्थान तेजा जी नागौर गोगा जी चूरु तल्लीनाथ जोधपुर पाबु जी कोलू
स्रोत: Computor Exam 2023
निम्नांकित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: धन्नाजी - सिंभूदड़ा
व्याख्या (Explanation)
संत धन्ना का जन्म टोंक जिले के धवन गाँव के एक जाट परिवार में 1415 ई. में हआ। संत धन्ना रामानंद जी के शिष्य थे। सिंभूदड़ा (बीकानेर) रूपनाथ जी का मंदिर स्थित है।
स्रोत: SCHOOL LECTURER Exam 2015(GK)
निम्न में से कौन सा युग्म गलत मेलित है -
सही उत्तर: मल्लीनाथजी - गागरोण
व्याख्या (Explanation)
मल्लिनाथ जी का जन्म वि. सं. 1395 (ई. स. 1338) में बाड़मेर जिले के सिवाणा के गोपड़ी गाँव में हुआ था।
स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023