राजस्थान राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्य सचिव सहित सदस्यों की संख्या है -
सही उत्तर: 5
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान राज्य महिला आयोग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 19 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।
राजस्थान राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्य सचिव सहित सदस्यों की संख्या है -
सही उत्तर: 5
राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम,1999 किस धारा के अंतर्गत राजस्थान राज्य महिला आयोग के कार्यों का उल्लेख किया गया है -
सही उत्तर: 11
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999, की धारा 11 आयोग के कार्यों का विस्तार से विवरण करती है
राजस्थान में राज्य महिला आयोग का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया -
सही उत्तर: राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम,1999
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य महिला आयोग की स्थापना का एक मूलभूत उद्देश्य हाशिये पर आई महिला आबादी को मुख्यधारा मे लाने का है। राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन, राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम 1999 के तहत 15 मई 1999 को एक सांविधिक निकाय के रूप में किया गया। यह एक स्वायत्त संस्था के रूप में स्थापित किया गया।
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 के आधार पर राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना की गई -
सही उत्तर: 31 जनवरी 1992
व्याख्या (Explanation)
राष्ट्रीय महिला आयोग ( एनसीडब्ल्यू ) भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है, जो आम तौर पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देने से संबंधित है। इसकी स्थापना 31 जनवरी 1992 को राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के प्रावधानों के तहत की गई थी। आयोग की पहली प्रमुख जयंती पटनायक थीं।
राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष कौन थी -
सही उत्तर: कांता खतूरिया
राज्य महिला आयोग सृजित हुआ है -
सही उत्तर: विधानसभा द्वारा पारित अधिनियम से
राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन कब किया गया -
सही उत्तर: 15 मई 1999
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य महिला आयोग की स्थापना का एक मूलभूत उद्देश्य हाशिये पर आई महिला आबादी को मुख्यधारा मे लाने का है। राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन, राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम 1999 के तहत 15 मई 1999 को एक सांविधिक निकाय के रूप में किया गया। यह एक स्वायत्त संस्था के रूप में स्थापित किया गया।
राजस्थान में राज्य महिला आयोग का गठन ‘राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम,1999’ की कौनसी धारा के अंतर्गत किया गया -
सही उत्तर: 3
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य महिला आयोग 1999 के अधिनियम की धारा 3(2) के अनुसार आयोग में निम्नानुसार अध्यक्ष + 4 सदस्य(सदस्य सचिव सहित) हैं - अध्यक्ष - 1 राज्य सरकार द्वारा 3 वर्ष के लिए मनोनीत किये जाते हैं। सदस्य - 3 सदस्यों में से एक अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति की और एक अन्य पिछड़ी जाति की महिला होनी अनिवार्य हैं। एक सदस्य सचिव, राज्य सरकार द्वारा पदस्थापित अधिकारी। आयोग का मुख्यालय जयपुर में है।
राजस्थान महिला आयोग का कार्य निम्न में से नहीं है -
सही उत्तर: महिला उत्पीड़न के दोषियों को दंडित करना।
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य महिला आयोग का मुख्य कार्य महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जाँच करना, महिलाओं के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की निगरानी करना, और महिला सशक्तीकरण के लिए नीतिगत सिफारिशें करना है। हालांकि, यह आयोग दोषियों को दंडित करने का अधिकार नहीं रखता, क्योंकि दंड देने का अधिकार केवल न्यायालयों को है। आयोग केवल जाँच और सिफारिश कर सकता है।
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)