⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में संगीत एवं लोकगीत PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में संगीत एवं लोकगीत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 300 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है -

Aखड़ताल-सुषिर वाद्य
Bरबाब-तत् वाद्य
Cबांकिया-घन वाद्य
Dडेरू-सुषिर वाद्य

सही उत्तर: रबाब-तत् वाद्य

212

राजस्थान का एकमात्र ऐसा लोकवाद्य जिसकी डोटी में तनाव के लिये पखावज की तरह लकड़ी के गुटके डाले जाते हैं -

Aतासा
Bरावलों की मादल
Cढाका
Dडेरू

सही उत्तर: रावलों की मादल

व्याख्या (Explanation)

मांदल : मृदंग की आकृति का मिट्टी से बना एक प्राचीन लोक वाद्य है। इसका एक मुँह छोटा व दूसरा बड़ा होता है । इस पर हिरण व बकरे की खाल मढ़ी जाती जिस पर जौ का आटा चिपकाकर बजाया जाता है।

213

राजपूताने का वह प्रसिद्ध लोक गीत जिसमें ऊंट के श्रृंगार का वर्णन मिलता है -

Aपणिहारी
Bकांगसियो
Cगोरबन्ध
Dकाजलियो

सही उत्तर: गोरबन्ध

व्याख्या (Explanation)

गोरबंद लोक गीत ऊँट को पहनाई जाने वाली एक सजावटी डोरी को तैयार करने के एक अबोध सौंदर्य का वर्णन करता है।

214

रूपायन संस्थान बोरून्दा, जोधपुर की स्थापना कब हुई -

A1957
B1950
C1978
D1960

सही उत्तर: 1960

व्याख्या (Explanation)

रूपायन संस्थान लोककलाओं, लोकसंगीत व वाद्ययंत्रों का संरक्षण करने एवं लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से स्थापित की गई।

215

मूमल लोकगीत किस क्षेत्र की राजकुमारी के जीवन पर आधारित है -

Aभरतपुर
Bजैसलमेर
Cजयपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

मूमल, लोद्रवा(जैसलमेर) की राजकुमारी मूमल के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक प्रेमाख्यान गीत है।

216

मृदंग वाद्य यंत्र है -

Aसुषिर वाद्य
Bतत् वाद्य
Cअवनद्ध वाद्य
Dघन वाद्य

सही उत्तर: अवनद्ध वाद्य

217

गणगौर के अवसर पर नृत्य के साथ गाये जाने वाले घूमर लोकगीत को मारवाड़ क्षेत्र में कहते हैं -

Aघूम
Bघेरा
Cलूर
Dगोर

सही उत्तर: लूर

218

किस राजा ने संगीतज्ञों व विद्वानों को दरबार में आश्रय दिया जिसे ‘गंधर्व बाईसी’ कहा जाता था -

Aसवाई प्रतापसिंह
Bमहाराणा कुम्भा
Cअनूपसिंह
Dसवाई रामसिंह

सही उत्तर: सवाई प्रतापसिंह

व्याख्या (Explanation)

प्रतापसिंह के दरबारी देवर्षि ब्रजपाल भट्ट ने ‘राधागोविन्द संगीतसार’ ग्रंथ लिखा।

219

रागमाला और राग मंजरी संगीत ग्रंथों के रचयिता हैं -

Aकृष्णानंद व्यास
Bपं. भावभट्ट
Cपुण्डरीक विठ्ठल
Dसारंग व्यास

सही उत्तर: पुण्डरीक विठ्ठल

220

कत्थक का सबसे प्राचीन घराना है -

Aजयपुर
Bमेवाती
Cडागर
Dसेनिया

सही उत्तर: जयपुर

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams