राजस्थान का प्रथम हेरीटेज होटल है -
सही उत्तर: अजीत भवन - जोधपुर
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।
राजस्थान का प्रथम हेरीटेज होटल है -
सही उत्तर: अजीत भवन - जोधपुर
किस शहर में दिलवाड़ा मंदिर स्थित है -
सही उत्तर: माउंट आबू
व्याख्या (Explanation)
दिलवाड़ा मंदिर राजस्थान के आबू पर्वत पर स्थित है। दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिरों का एक समूह है। उन्हें 11वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था और जैनियों के लिए एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं। यहां पांच मंदिर हैं और प्रत्येक मंदिर की अपनी एक अलग पहचान है।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
बरोली मंदिर परिसर का संबंध किस वंश के शासकों से है -
सही उत्तर: गुर्जर-प्रतिहार
व्याख्या (Explanation)
बाड़ौली मंदिर परिसर गुर्जर-प्रतिहार के शासकों से संबंधित है। मंदिर परिसर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा शहर के बाड़ौली गाँव में स्थित है। यह परिसर चंबल नदी के चट्टानी तट के करीब स्थित है। मंदिर दसवीं शताब्दी ईस्वी के मंदिर वास्तुकला की प्रतिहार शैली में बनाए गए हैं।
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
जूनागढ़ किले का पुराना नाम निम्नलिखित में से कौन सा था -
सही उत्तर: चिंतामणि
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
कुंभा श्याम मंदिर, चित्तौड़गढ़ (मीरा मंदिर) में ____ की स्मृति में एक छोटी छतरी का निर्माण कराया गया था -
सही उत्तर: राय दास (स्वामी रविदास)
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
राजस्थान में किस शहर में चौरासी खम्बों की छतरी स्थित है -
सही उत्तर: बूंदी
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रतीक चिन्ह (लोगो) में निम्नलिखित में से कौन सा स्लोगन उल्लिखित है -
सही उत्तर: दि इन्क्रेडिबल स्टेट ऑफ इंडिया (भारत का अतुल्य राज्य)
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: एकलिंगजी मंदिर – जयपुर
स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, अजमेर का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया -
सही उत्तर: इल्तुतमिश द्वारा
व्याख्या (Explanation)
1236 ईस्वी में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के निधन के बाद उन्हें अजमेर में ही दफनाया गया। जहां उनको दफनाया गया था, वहां मुगल बादशाह हुमायूं ने कब्र बनवा दी। आज उनकी वही कब्र यानी दरगाह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ की दरगाह के नाम से प्रसिद्ध है।
स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020
गुलाब बाग (जो सज्जन निवास गार्डन भी कहलाता है) निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है -
सही उत्तर: उदयपुर
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)