⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

जोधपर नरेश मानसिंह की रानी भटियाणी प्रतापकुंवरी ने अपने द्वारा बनाये गये मंदिर को पुनः अन्यत्र बनवाया क्योंकि पहले वाला मंदिर जमीन में धंस गया था, और उसने उसकी प्राण प्रतिष्ठा 1857 में कराई। उस मंदिर का नाम है –

Aकुंज बिहारी मंदिर
Bघनश्यामजी का मंदिर
Cतीजा मांजी का मंदिर
Dमहामंदिर

सही उत्तर: तीजा मांजी का मंदिर

212

राजस्थान में भूमिज शैली का सबसे पुराना मंदिर है -

Aमेनाल का महानलेश्वर मंदिर
Bबारां का भांड देवरा मंदिर
Cबिजोलिया का अण्डेश्वर मंदिर
Dसेवाडी का जैन मंदिर

सही उत्तर: सेवाडी का जैन मंदिर

213

राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले की तिजारा तहसील में किस जैन तीर्थंकर का प्रसिद्ध मंदिर है -

Aआदिनाथी
Bपार्श्वनाथी
Cमहावीर
Dचंद्रप्रभु

सही उत्तर: चंद्रप्रभु

व्याख्या (Explanation)

तिजारा जैन मंदिर चंद्रप्रभु को समर्पित एक दिगंबर जैन मंदिर है।

214

सूची- II (जिलों) के साथ सूची- I (मंदिर) को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची I सूची II (A)भर्तृहरि (1) पुष्कर (B)करणी माता (2) टोंक (C)अटमेश्वर (3) बीकानेर (D)बिसलदेव (4) अलवर

AA-2, B-3, C-1, D-4
BA-4, B-3, C-1, D-2
CA-3, B-1, C-4, D-2
DA-1, B-2, C-3, D-4

सही उत्तर: A-4, B-3, C-1, D-2

व्याख्या (Explanation)

भर्तृहरि मंदिर अलवर में स्थित है। करणी माता का मन्दिर बीकानेर जिले में स्थित है। पुष्कर में आत्मतेश्वर मंदिर भगवान शिव का एक मंदिर है जो अपनी प्राचीनता और पवित्रता के लिए जाना जाता है। बीसलदेव मन्दि टोंक ज़िले के बीसलपुर ग्राम में स्थित एक हिन्दू मन्दिर है।

215

लैला मजनू मकबरा, किस स्थान पर स्थित है -

Aश्री गंगानगर
Bहनुमानगढ़
Cचुरू
Dबीकानेर

सही उत्तर: श्री गंगानगर

216

निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर वास्तुकला की गुर्जर प्रतिहार शैली का नहीं है -

Aकिरादुस का सोमेश्वर मंदिर
Bओसियां का सूर्य मंदिर
Cगोठ मंगललोद का दधिमती माता मंदिर
Dचारचोमा का शिव मंदिर

सही उत्तर: चारचोमा का शिव मंदिर

व्याख्या (Explanation)

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के जयपुर सर्कल के तहत संरक्षित, चारचोमा मालिया का शिव मंदिर राजस्थान के सबसे पुराने जीवित मंदिरों में से एक है। चारचौमा मंदिर लाडपुरा तहसील, कोटा में चरचुमा गाँव में स्थित है। यह मंदिर शैव संप्रदाय का है। मंदिर का निर्माण वास्तुकला की नागर शैली में किया गया है।

217

विख्यात स्मारक अढ़ाई दिन का झोंपड़ा की मूल इमारत संस्कृत विद्यालय का निर्माण करवाया था -

Aपृथ्वीराज चैहान ने
Bविग्रहराज द्वितीय ने
Cअजयराज ने
Dविग्रहराज चतुर्थ ने

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ ने

218

निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर उनके संबंधित स्थान से सही सुमेलित नहीं है -

Aखाटूश्यामजी मंदिर - सीकरी
Bमदन मोहन जी - भरतपुरी
Cदिलवाड़ा जैन मंदिर - माउंट आबू
Dकल्याण जी - टोंकी

सही उत्तर: मदन मोहन जी - भरतपुरी

219

वास्तुपाल तथा तेजपाल को राजस्थान के निम्नलिखित में से किस मंदिर के डिजाइन का श्रेय दिया जाता है -

Aरणकपुर जैन मंदिर
Bसालासर बालाजी मंदिर
Cकरणी मंदिर
Dदिलवाड़ा मंदिर

सही उत्तर: दिलवाड़ा मंदिर

व्याख्या (Explanation)

दिलवाड़ा मंदिर या देलवाडा मंदिर, पाँच मंदिरों का एक समूह है। ये राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू नगर में स्थित हैं। इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह शानदार मंदिर जैन धर्म के र्तीथकरों को समर्पित हैं। दिलवाड़ा के मंदिर और मूर्तियां मंदिर निर्माण कला का उत्तम उदाहरण हैं। इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के दौरान राजा वास्तुपाल तथा तेजपाल नामक दो भाइयों ने करवाया था।

220

बूंदी में 'रानीजी की बावड़ी' बनाने का श्रेय किसे दिया जाता है?

Aरानी नथावती
Bरानी गायत्री
Cरानी पद्मिनी
Dरानी विजया देवी

सही उत्तर: रानी नथावती

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams