⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 31

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 31 है।

301

किराडू का सोमेश्वर मंदिर और आभानेरी का हर्षत माता मंदिर निम्नलिखित में से कौनसी स्थापत्य शैली में बने हैं -

Aद्रविड़
Bमौर्य
Cगुर्जर-प्रतिहार
Dगुप्त

सही उत्तर: गुर्जर-प्रतिहार

302

शिला देवी का मंदिर निम्नलिखित में से किस किले में अवस्थित है -

Aकुम्भलगढ़
Bमेहरानगढ़
Cअचलगढ़
Dआमेर

सही उत्तर: आमेर

व्याख्या (Explanation)

शिला देवी मंदिर अम्‍बेर किले के परिसर में स्थित है।

303

‘त्रिपुरा सुन्दरी माता’ का मंदिर राजस्थान में कहां स्थित है -

Aबांसवाड़ा
Bबाड़मेर
Cजालोर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: बांसवाड़ा

304

राजस्थान में चूंधी तीर्थ स्थित है -

Aजैसलमेर
Bझालावाड़
Cकोटा
Dसिरोही

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर से 12 किलोमीटर दूर स्थित चूंधी गणेश मंदिर में एक अनोखी परंपरा है। इस मंदिर में आने वाले भक्त मंदिर परिसर में बिखरे पत्थरों से अपना मनपसंद घर बनाते हैं। इस मंदिर का इतिहास भी काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि इस स्थान पर चंवद ऋषि ने 500 वर्षों तक तपस्या की थी। इसी वजह से इस स्थान का नाम चूंधी (Chundhi ganesh mandir) पड़ा। मंदिर में स्थित गणेश जी की प्रतिमा भी स्वयंभू मानी जाती है।

305

‘बारह देवरा’ नामक शिव मंदिर समूूह स्थित है -

Aबैंगू
Bलाड़नू
Cजहाजपुर
Dनोहर

सही उत्तर: जहाजपुर

व्याख्या (Explanation)

भीलवाड़ा से 90 किमी दूर जहाज़पुर स्थित है। शहर के दक्षिण में एक पहाड़ी के ऊपर एक विशाल किला गहरी खाई के साथ खड़ी दो प्राचीरों और उस पर अनगिनत बुर्जों के साथ समूह रूप में दिखाई पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि यह मेवाड़ की सीमाओं की रक्षा के लिए राणा कुंभा द्वारा बनाये गये किलों में से एक है। गांव में शिव को समर्पित मंदिरों का एक समूह है, जिसे बारह देवरा कहते हैं।

306

‘स्तम्भों का वन’ किस मंदिर को कहा जाता है -

Aदेलवाड़ा मंदिर
Bजगदीश मंदिर
Cरणकपुर मंदिर
Dमहामंदिर

सही उत्तर: रणकपुर मंदिर

व्याख्या (Explanation)

मघाई नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में 1444 स्तम्भ है। यह भगवान आदिनाथ का मंदिर है। इसे धरणशाह ने शिल्पी देपा की देखरेख में बनवाया था।

307

राजस्थान में पर्यटन के विशेष आकर्षण के केंद्रों में शामिल है - अ. लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य ब. धार्मिक पर्यटन एवं मंदिरों की स्थापत्य कला स. ग्रामीण एवं इको-पर्यटन द. साहसिक पर्यटन नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये -

Aकेवल अ
Bकेवल ब
Cअ, ब तथा स
Dअ, ब, स तथा द

सही उत्तर: अ, ब, स तथा द

308

निम्नांकित में से, राजस्थान का कौन सा स्मारक भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा घोषित किए गए 100 आदर्श स्मारकों में शामिल नहीं है -

Aसास-बहू मंदिर
Bगागरोन किला
Cचित्तौड़गढ़ किला
Dकुंभलगढ़ किला

सही उत्तर: गागरोन किला

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित गागरोन किला, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा घोषित 100 आदर्श स्मारकों में शामिल नहीं है।

309

आऊवा का कामेश्वर मंदिर किस काल की कला का प्रतिनिधित्व करता है -

Aगुप्तकालीन
Bगुर्जर-प्रतिहार कालीन
Cचौहान कालीन
Dपरमार कालीन

सही उत्तर: गुर्जर-प्रतिहार कालीन

310

चित्तौड़गढ़ का कुंभ स्वामी मंदिर किस देवता को समर्पित है -

Aसूर्य
Bशिव
Cविष्णु
Dभैरवनाथ

सही उत्तर: विष्णु

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams