⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 43

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 43 है।

421

विभीषण मन्दिर कहां पर है -

Aपुष्कर(अजमेर)
Bकैथून(कोटा)
Cनागदा(चित्तौड़)
Dकरौली

सही उत्तर: कैथून(कोटा)

व्याख्या (Explanation)

कोटा के कैथून कस्बे में तीसरी से पांचवीं सदी के मध्य बना ‘विभीषण मंदिर’ एक प्राचीन मंदिर है।

422

गार्डन बड़ा बाग स्थित है -

Aजैसलमेर
Bभीलवाड़ा
Cझालावाड़
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

गार्डन बड़ा बाग जैसलमेर में स्थित है। इसमें जय सिंह द्वितीय (महाराजा सवाई जयसिंह) सहित जैसलमेर महाराजाओं के शाही स्मारकों या छतरियों की एक श्रृंखला है। इस क्षेत्र में पहला स्मारक लुनकरण ने अपने पिता-जय सिंह द्वितीय के लिए 16वीं शताब्दी में बनवाया था।

423

राजस्थान में किस शहर को ‘नीला शहर’ कहा जाता है -

Aउदयपुर
Bअजमेर
Cजोधपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: जोधपुर

424

बीबी जरीना का मकबरा स्थित है -

Aधौलपुर में
Bअजमेर में
Cभरतपुर में
Dजोधपुर में

सही उत्तर: धौलपुर में

व्याख्या (Explanation)

‘बीबी जरीना का मकबरा’ धौलपुर में स्थित है| ‘बीबी जरीना का मकबरे’ का निर्माण मुग़ल बादशाह आजम साह ने 17वीं शताब्दी में करवाया था| यह उसकी माँ, दिलरस बानो बेगम की याद में बनाया गया था| दिलरस बानो बेगम को राबिया-उद-दौरानी के नाम से भी जाना जाता था। यह ताज महल की आकृति पर बनवाया गया था।

425

सतबीस देवरी है -

Aशिव मन्दिर
Bसमाधि स्थल
Cजैन मन्दिर
Dनाथ सम्प्रदाय का स्थल

सही उत्तर: जैन मन्दिर

426

राजस्थान में चैती गुलाब की खेती के लिए प्रसिद्ध है -

Aहल्दीघाटी
Bखमनौर
Cगोगुन्दा
Dसेवर

सही उत्तर: खमनौर

व्याख्या (Explanation)

राजसमंद में स्थित खमनौर और नाथद्वारा में चैती(दमश्क) गुलाब की खेती होती है। यह सर्वश्रेष्ठ किस्म का गुलाब है। इसके फुल चैत्र माह में आने के कारण इसे चैती गुलाब कहा जाता है।

427

राजस्थान का ‘अजंता-ऐलोरा’ के नाम से जाना जाता है -

Aकौवली
Bसांभर
Cअटरू
Dमांगरोल

सही उत्तर: कौवली

व्याख्या (Explanation)

पाण्डवोँ द्वारा निर्मित कोल्वी/कौवली की गुफाएँ, डग (झालावाड़)। कौलवी नामक स्थान अपने बौद्ध विहारों के लिए भी प्रसिद्ध है।

428

कपिलधारा तीर्थ स्थल बारां जिले के किस स्थान पर स्थित है -

Aछबड़ा
Bमांगरोल
Cअटरू
Dकिशनगंज

सही उत्तर: किशनगंज

429

केलापानी पवित्र तीर्थ स्थल कहां स्थित है -

Aडूंगरपुर
Bचित्तौड़गढ़
Cबांसवाड़ा
Dझालावाड़

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा जिले में घोटिया आम्बा के पास केलापानी नामक स्थान है। लोकमान्यता के अनुसार पांडवों ने ऋषियों को केले के पत्तो में भोजन करवाया था। इस कारण इस स्थान का नाम केलापानी पड़ा।

430

ईगल की पहाड़ी पर निम्नलिखित में से कौन सा किला स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(7981)
Aजयगढ़
Bचित्तौड़गढ़
Cसोंगरगढ़
Dमंडलगढ़

सही उत्तर: जयगढ़

📋

स्रोत: Raj Police Constable(7981)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams