जैसलमेर दुर्ग में स्थित कौनसा कुआं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से निर्मित है-
सही उत्तर: जैसलू का कुआं
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 54 है।
जैसलमेर दुर्ग में स्थित कौनसा कुआं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से निर्मित है-
सही उत्तर: जैसलू का कुआं
सार्दुल सिंह की पत्नी बख्त कुंवर द्वारा निर्मित ‘मेड़तनी जी की बावड़ी’ कहां स्थित है-
सही उत्तर: झुंझुनू
व्याख्या (Explanation)
झुंझुनूं शहर की प्रसिद्ध मेड़तनी बावड़ी में कमरों की इंजीनियरिंग इस प्रकार से की गई है, यहां जेठ के माह की दोपहरी में भी गर्मी का एहसास नहीं होता। मनसा माता मंदिर की पहाडिय़ों की तलहटी में स्थित इस बावड़ी का निर्माण सार्दुल सिंह शेखावत की पत्नी मेडतनी ने करवाया था।
बावड़ियों का शहर किस कहते हैं-
सही उत्तर: बूंदी
संगमरमर से निर्मित ‘बटाडू का कुंआ’ कहां स्थित है-
सही उत्तर: बाड़मेर
प्राचीन काल में राजस्थान का वह क्षेत्र जो ‘जम्बुख-रण’ कहलाता था-
सही उत्तर: केशोरायपाटन
‘देवताओं की साल’ स्थित है-
सही उत्तर: मण्डोर
इंग्लैण्ड की महारानी मेरी का दिसम्बर 1911 की भारत यात्रा के स्मरणार्थ ‘क्वीन मेरी जनाना घाट’ का निर्माण किया गया-
सही उत्तर: पुष्कर सरोवर में
व्याख्या (Explanation)
पुष्कर झील के चारों ओर 52 घाट बने हुए है। इन घाटों पर लोग अपने पित्तरों का लोकर्पण करते है। कार्तिक पूर्णीमा को यहां मेला लगता है दिपदान कि क्रिया होती है आय की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा मेला है यहां पर एक महिला घाट भी बना हुआ है जिसे वर्तमान में गांधी घाट कहा जाता है। 1911 ई. में इंग्लैण्ड की महारानी मेरी इस झील को देखने आई थी, अतः उनके नाम पर मेरी क्वीन जनाना घाट का नाम रखा गया है।
चांद बावड़ी आभानेरी किस जिले में स्थित है-
सही उत्तर: दौसा
गढ़सीसर सरोवर कहां स्थित है-
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
गढ़सीसर सरोवर, जैसलमेर ज़िले में स्थित है। यह झील, जैसलमेर किले से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है।
गलत युग्म को चुनिए - जल राशि - जिला
सही उत्तर: गढ़सीसर - बीकानेर