⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 46 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन- I : कार्य (KARYA) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार का एक प्रोग्राम है। कथन- II : कार्य (KARYA) का लक्ष्य केवल स्नातक के छात्रों को बुनियादी विज्ञानों के लघु कालिक शोध अवसरों को प्रदान करना है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सही है किन्तु कथन (II) गलत है।
Bकथन (I) गलत है किन्तु कथन (II) सही है।
Cकथन (1) और कथन (II) दोनों सही हैं।
Dकथन (1) और कथन (II) दोनों गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) सही है किन्तु कथन (II) गलत है।

व्याख्या (Explanation)

कार्य (KARYA) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य केवल स्नातक छात्रों तक सीमित न होकर व्यापक शोध अवसर प्रदान करना है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

22

LITES किससे संबंधित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aसरकारी विभागों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद में पारदर्शिता स्थापित करने से।
Bप्रदेश के प्रशासनिक विभागों में दायर विभिन्न मुकदमों के प्रभावी निस्तारण से
Cई-रिटर्न दाखिल करने से।
Dभूमि पंजीकरण से।

सही उत्तर: प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में दायर विभिन्न मुकदमों के प्रभावी निस्तारण से

व्याख्या (Explanation)

LITES (Litigation Information Tracking and Evaluation System) एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका उद्देश्य प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में दायर किए गए मुकदमों के निपटारे की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। यह सिस्टम विभिन्न कानूनी मामलों की स्थिति को ट्रैक करने में मदद करता है और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का कार्य करता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

23

राजस्थान का पहला विज्ञान पार्क कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aबीकानेर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dकोटा

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

‘क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, जयपुर’ की स्थापना राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के सक्रिय सहयोग से की गई है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

24

निम्न में से किस वर्ष में राजस्थान में पेटेंट सूचना केंद्र (PIC) की स्थापना की गई-

A1998
B1999
C2000
D2002

सही उत्तर: 1998

व्याख्या (Explanation)

पेटेंट सूचना केंद्र (PIC) की स्थापना 1998 में प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद (TIFAC), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और राजस्थान सरकार की एक संयुक्त परियोजना के रूप में की गई है।

25

वह राजस्थान पोर्टल जो राजकीय दस्तावेज व प्रमाण पत्रों को डिजिटली सत्यापित करने की सुविधा देता है -

Aआई-फेक्ट
Bराज ई-वॉल्ट
Cराजनेट
Dई-संचार

सही उत्तर: राज ई-वॉल्ट

26

राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें निःशुल्क नागरिक ई-मेल सुविधा दी जाती है और इसका उपयोग करने वाले अपना ई-मेल 1 ऐड्रेस प्रादेशिक भाषाओं एवं हिन्दी में बना सकते हैं, इस सुविधा को कहते हैं -

Aराज निःशुल्क मेल
Bराज प्रादेशिक मेल
Cई-मेल राज
Dराज मेल

सही उत्तर: राज मेल

27

‘आई-स्टार्ट राजस्थान’ एक पहल है -

📋 पूछा गया: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
Aसूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की
Bकॉलेज शिक्षा विभाग की
Cविज्ञान एवं तकनीकी विभाग की
Dपर्यटन विभाग की

सही उत्तर: सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की

व्याख्या (Explanation)

आईस्टार्ट राजस्थान राजस्थान में स्टार्टअप के लिए राजस्थान सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, नौकरियां पैदा करना, और निवेश की सुविधा प्रदान करना है। आई-स्टार्ट राजस्थान, डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन (DoIT&C) की एक प्रमुख पहल है।

📋

स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)

28

उदयपुर सौर वेधशाला को किस अंतर्राष्ट्रीय वेधशाला के मॉडल के अनुसार डिज़ाइन किया गया है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aसौर वेधशाला, बिग बियर लेक, कैलिफोर्निया
Bराष्ट्रीय सौर वेधशाला, सनस्पाट, न्यू मैक्सिको
Cकिट पीक राष्ट्रीय बेधशाला, टकसन, अरिजोना
Dअपाचे पाइट वेधशाला, सनस्पाट, न्यू मैक्सिको

सही उत्तर: सौर वेधशाला, बिग बियर लेक, कैलिफोर्निया

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

29

निम्न में से किस कंपनी की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा 21वीं शताब्दी में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से की गई है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aराजस्थान नोलेज कम्पनी लिमिटेड
Bराजस्थान टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
Cराजस्थान नोलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड
Dराजस्थान टेक्नॉलॉजी कॉर्पोरेशन लिमिटेड

सही उत्तर: राजस्थान नोलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। यह राजस्थान सरकार द्वारा प्रवर्तित है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

30

राजस्थान सरकार द्वारा ई-धरती कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसका संबंध है-

Aराज्य के समस्त गाँवों के राजस्व मानचित्रों के डिजिटलीकरण से
Bराज्य की सभी तहसीलों के डिजिटलीकरण से
Cमहिला सुरक्षा हेतु सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर कैमरा लगाए जाने से
Dगूगल मैप की भाँति एक पथ-प्रदर्शक (नैविगेशन) मानचित्र की परियोजना से

सही उत्तर: राज्य के समस्त गाँवों के राजस्व मानचित्रों के डिजिटलीकरण से

व्याख्या (Explanation)

यह राज्य में भूमि रिकॉर्ड देखने और रख रखाव के लिए एक ऑनलाइन मंच है। यह वेबसाइट पूरे राजस्थान राज्य में डिजिटलीकरण के विचार को फैलाने के लिए समर्पित है। अपना खाता राजस्थान पोर्टल राज्य के उन निवासियों को अनुमति देता है, जिनके पास राज्य के अंदर भूमि है, वे अपने भूमि रिकॉर्ड को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एक्सेस कर सकते हैं। राजस्थान सरकार का राजस्व बोर्ड पोर्टल के रखरखाव का प्रभारी है। इसे डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के हिस्से के रूप में पेश किया गया था।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams