⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 46 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) का मुख्यालय राजस्थान में कहाँ पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aजोधपुर
Bजयपुर
Cदौसा
Dअजमेर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) का मुख्यालय जोधपुर, राजस्थान में स्थित है। यह शुष्क क्षेत्रों में कृषि और पर्यावरण अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

12

‘केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान’ ______ में स्थित है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aजोधपुर
Bजैसलमेर
Cअजमेर
Dबीकानेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (Central Institute for Arid Horticulture) राजस्थान के बीकानेर में स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

13

अविका नगर भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान ज़िले में स्थित है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
Aटोंक
Bअजमेर
Cअलवर
Dजयपुर

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

केंद्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान अविका नगर, टोंक में स्थित है। इसकी स्थापना 1962 में राजस्थान के मालपुरा में हुई थी। अब परिसर अविकानगर के नाम से लोकप्रिय है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

14

काजरी (CAZRI), राजस्थान का एक शोध संस्थान किस विषय पर कार्य कर रहा है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aऊँट अनुसंधान
Bऔद्योगिक अनुसंधान
Cशुष्क पारिस्थितिकी तंत्र
Dअंतरिक्ष शोध/अनुसंधान

सही उत्तर: शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र

व्याख्या (Explanation)

काजरी (Central Arid Zone Research Institute) जोधपुर में स्थित है और शुष्क क्षेत्रों (रेगिस्तान) की पारिस्थितिकी और कृषि पर शोध करता है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

15

‘राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र’ स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (WCS) Exam 2024
Aसेवर में
Bडीग में
Cकुम्हेर में
Dबयाना में

सही उत्तर: सेवर में

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र सेवर (भरतपुर) में स्थित है। देश में तिलहनों में सुधार करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा अप्रैल, 1967 में अखिल भारतीय तिलहन समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपीओ) की स्थापना की गई थी। पांचवीं योजना (1974-79द्) में तिलहनों, विशेष रूप से राई-सरसों पर अनुसंधान कार्यक्रम को और भी सुदृढ़ बनाया गया। सातवीं योजना (1992-97) के दौरान, भा. कृ.अनु.प. ने 1990 में गठित कार्यबल की सिफारिश के आधार पर राज्य कृषि विभाग,राजस्थान सरकार के अनुकूलन परीक्षण केन्द्र, सेवर, भरतपुर में राई-सरसों पर आधारभूत, रणनीतिक और अनुप्रयुक्त अनुसंधान संचालित करने के लिए 20 अक्तूबर, 1993 को राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की।

📋

स्रोत: Junior Instructor (WCS) Exam 2024

16

ऊँट प्रजनन एवम् अनुसंधान केन्द्र स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aजोधपुर ज़िले में
Bबीकानेर ज़िले में
Cबाड़मेर ज़िले में
Dटोंक ज़िले में

सही उत्तर: बीकानेर ज़िले में

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर में स्थित राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र भारत में ऊँटों के संरक्षण और प्रजनन से संबंधित प्रमुख संस्थान है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

17

राजस्थान में ‘काजरी’ (सी.ए.जेड.आर.आई.) कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aतिवारा
Bचित्तौड़गढ़
Cउदयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

CAZRI (Central Arid Zone Research Institute) जोधपुर में स्थित है, जो शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

18

निम्नलिखित में से किस शोध में ‘CAZRI’ संस्थान मुख्य रूप से शामिल है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aखनिजों का खनन
Bशुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणाली
Cरेगिस्तान में पशुपालन
Dभूमि सुधार

सही उत्तर: शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणाली

व्याख्या (Explanation)

केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) राजस्थान में शुष्क क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि और पर्यावरणीय संतुलन पर काम करता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

19

राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान निम्न में से किस शहर में स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aजयपुर
Bमाउंट आबू
Cजोधपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, जिसे RARI के नाम से जाना जाता है, जयपुर में स्थित है। यह संस्थान कृषि अनुसंधान और विकास में योगदान देता है और किसानों को उन्नत तकनीक उपलब्ध कराता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

20

राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का मुख्यालय कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aजयपुर
Bउदयपुर
Cजोधपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का मुख्य कार्यालय जोधपुर में स्थित हैं। इसके अधीन छः शाखा कार्यालय अलवर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, एवं जयपुर में स्थापित हैं। राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का प्रमुख उद्देश्य हस्तलिखित ग्रंथों का सर्वेक्षण, संरक्षण, अप्रकाशित ग्रन्थों एवं अनुपलब्ध प्रकाशनों का सम्पादन एवं प्रकाशन एवं शोधार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams