निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है - नाम - ग्रंथ(संगीत)
सही उत्तर: पुंडरीक विठ्ठल - रागमाला
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थानी साहित्य से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 371 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है - नाम - ग्रंथ(संगीत)
सही उत्तर: पुंडरीक विठ्ठल - रागमाला
निम्न में कौनसे ग्रन्थों की रचना सूर्यमल्ल मिश्रण द्वारा की गई - 1. वंश भास्कर 2. धातु रूपावली 3. बलवविलास 4. सती रासो
सही उत्तर: 1, 2, 3, 4
व्याख्या (Explanation)
सूर्यमल्ल मिश्रण राजस्थान के हाड़ा शासक महाराव राम सिंह के प्रसिद्ध दरबारी कवि थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना ‘वंश भास्कर’ है, जिसमें बूंदी के चौहान शासकों का इतिहास है। उनके द्वारा रचित अन्य ग्रंथ हैं ‘वीर सतसई’, ‘बलवंत विलास’, ‘सती रासो’ और ‘छंद मयूख’।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
राग कल्पद्रुम के रचियता है -
सही उत्तर: कृष्णानन्द व्यास
व्याख्या (Explanation)
राग कल्पद्रुम की रचना मेवाड़ निवासी कृष्णानंद व्यास ने की थी। यह पुस्तक संगीत से संबंधित है। मेवाड़ निवासी कृष्णानंद व्यास की संगीत पर लिखी यह पुस्तक केवल संगीत ही नहीं बल्कि, हिंदी साहित्य में भी उतना ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
किस रासो साहित्य में अलवर की स्थापना का विवरण है -
सही उत्तर: प्रताप रासो
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
सुप्रसिद्ध कायाबेलि ग्रंथ की रचना किसने की -
सही उत्तर: दादू दयाल
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
पाण्डुलिपियों का संपादन एवं प्रकाशन का कार्य मुख्यतः किसका है -
सही उत्तर: प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का मुख्य कार्यालय जोधपुर में स्थित हैं। इसके अधीन छः शाखा कार्यालय अलवर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, एवं जयपुर में स्थापित हैं। मुख्यालय जोधपुर और अन्य रिपॉजिटरी में खरीद व दान के माध्यम से पांडुलिपियों को इकट्ठा करने की प्रक्रिया दशकों तक जारी रही, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण विभाग में 12वीं से 20वीं सदी की विविध 25 विषयों के 1.24 लाख हस्तलिखित पाण्डुलिपियां संग्रहित हैं। जिनका देश-विदेश के शोधार्थी निरन्तर लाभ उठा रहे हैं।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
‘दरखत पर टंगी रोटी’ के रचनाकार है -
सही उत्तर: रामकुमार ओझा
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
वंशावलियों का पीढ़ी-दर-पीढ़ी लेखन करने वाला कौन वर्ग था -
सही उत्तर: जागा
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
नाटक ‘ललित विग्रह राज' की रचना की गई -
सही उत्तर: सोमेन्द्र द्वारा
व्याख्या (Explanation)
बीसलदेव चौहान (विग्रहराज चतुर्थ) साहित्य प्रेमी व साहित्यकारों का आश्रयदाता भी था। इन्होंने ‘हरकेलि’ नाटक और उसके दरबारी विद्वान सोमदेव ने ‘ललित विग्रहराज’ नामक नाटक की रचना करके साहित्य स्तर को ऊँचा उठाया। ललित विग्रहराज नाटक में “बीसलदेव तथा देसलदेवी” के प्रेम प्रसंगों का वर्णन किया गया हैं।
स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A)
‘बुद्धि विलास’ ग्रंथ के लेखक हैं -
सही उत्तर: बखत राम शाह
व्याख्या (Explanation)
बुद्धि विलास ग्रंथ के लेखक बख्ताराम शाह थे। इस पुस्तक में जयपुर शहर की स्थापना की जानकारी भी पाई गई है।
स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A)