सुमेलित कीजिए : ग्रंथ लेखक a. पृथ्वीराज रासो 1. विजयदान देथा b. वीर विनोद 2. चन्दबरदाई c. बातां री फुलवारी 3. श्यामलदास कूट : a b c
सही उत्तर: 2 3 1
व्याख्या (Explanation)
पृथ्वीराज रासो, चंदबरदाई की रचना है। इसे हिन्दी का पहला महाकव्य माना जाता है। इस ग्रंथ में राजपूतों की उत्पत्ति आबू के अग्निकुण्ड से बताई गई है। इसमें पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल एवं तराइन के युद्ध (1191-1192 ई.) की जानकारी प्राप्त होती है। वीर विनोद, श्यामलदास की रचना है। पाँच जिल्दों का ये ग्रंथ वस्तुत: मेवाड़ का इतिहास है। इसमें मेवाड़ राजवंश की उत्पत्ति राम के पुत्र ‘कुश’ से बताई गई है। बातां री फुलवारी, विजयदान देथा की रचना है।
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift