पशुपति सम्प्रदाय का संस्थापक कौन था -
सही उत्तर: लकुलीस
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 34 है।
पशुपति सम्प्रदाय का संस्थापक कौन था -
सही उत्तर: लकुलीस
नाथ सम्प्रदाय की गद्दी स्थित है -
सही उत्तर: जोधपुर
सन्त पीपा के अनुसार मोक्ष का साधन है -
सही उत्तर: भक्ति
व्याख्या (Explanation)
सन्त पीपा के अनुसार मोक्ष का प्रमुख साधन भक्ति है। पीपाजी गागरोन के शाक्त राजा एवं संत कवि थे। पीपाजी भक्ति आन्दोलन के प्रमुख संतों में से एक थे। गुरु ग्रंथ साहिब के अलावा 27 पद, 154 सांखियाँ, चितावणी व क-कहारा जोग ग्रंथ इनके द्वारा रचित संत साहित्य की अमूल्य निधियां है।
प्रसिद्ध सन्त सलीम रहते थे -
सही उत्तर: फतेहपुर सीकरी में
तेरापन्थी सम्प्रदाय किस धर्म से जुड़ा है -
सही उत्तर: जैन
जाम्भोजी के अनुयायी किस रूप में जाने जाते है -
सही उत्तर: विश्नोई
शाहपुरा भीलवाड़ा में जिस सम्प्रदाय की पीठ स्थित है, वह है -
सही उत्तर: रामस्नेही सम्प्रदाय
सन्त जांभोजी का जन्म स्थान कौनसे जिले में है -
सही उत्तर: नागौर
व्याख्या (Explanation)
जाम्भोजी का जन्म, 1451 ई० में नागौर जिले के पीपासर नामक गाँव में हुआ था। ये जाति से पंवार राजपूत थे। इनके पिता का नाम लोहाट और माता का नाम हंसा देवी थी।
जांभोजी किसके शिष्य थे-
सही उत्तर: गोरखनाथ
व्याख्या (Explanation)
जब जांभोजी लगभग 16 वर्ष के हुए, तब उनकी मुलाकात गुरु गोरखनाथजी से हुई। उन्होंने गुरु गोरखनाथजी से ज्ञान प्राप्त किया।
'जम्भसागर' का संबंध किस सम्प्रदाय से है-
सही उत्तर: विश्नोई