⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के उद्योग PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के उद्योग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

राजस्थान राज्य की चौथी औद्योगिक नीति किस वर्ष बनी जिसने राजस्थान को उद्योगों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बना दिया -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
A1994
B1998
C1980
D2019

सही उत्तर: 1998

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

172

निम्नलिखित में से कौन सा उपक्रम राजस्थान सरकार का नहीं है -

Aराजस्थान स्टेट केमिकल लिमिटेड – डीडवाना
Bगंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड
Cदी हाई-टेक प्रिसिजन ग्लास लिमिटेड – धौलपुर
Dसांभर सॉल्ट्स लिमिटेड

सही उत्तर: सांभर सॉल्ट्स लिमिटेड

173

कौन सा (औद्योगिक पार्क – स्थान) सही सुमेलित नहीं है -

Aचमड़ा पार्क – अचरोल
Bस्टोन पार्क – धौलपुर
Cजापानी पार्क – नीमराना
Dहोजरी पार्क – चोपंकी

सही उत्तर: चमड़ा पार्क – अचरोल

व्याख्या (Explanation)

चमड़ा पार्क - मानपुरा- माचेड़ी, जयपुर जापानी पार्क- राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। स्टोन पार्क - मंडोर (जोधपुर), मंदाना (कोटा), सिकंदरा (दौसा), विश्नोदा (धौलपुर) में स्थापित। होजरी पार्क - चोपांकिक में स्थित है।

174

गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड ने चुकंदर से चीनी बनाना कब से प्रारम्भ किया था -

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Gk)
A1968
B1967
C1963
D1969

सही उत्तर: 1968

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)

175

राजस्थान में स्थित निम्न औद्योगिक उपक्रमों में से कौन सा भारत सरकार का उपक्रम नहीं है -

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Gk)
Aसांभर साल्ट्स लिमिटेड, सांभर,
Bमॉडर्न बेकरीज इंडिया लिमिटेड, जयपुर
Cश्रीगंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, श्रीगंगानगर
Dइंस्टुमेंटेशन लिमिटेड, कोटा

सही उत्तर: श्रीगंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, श्रीगंगानगर

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)

176

निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद-राजिविका (RAJEEVIKA) (RGAVP) का पंजीयन किया गया था -

Aराजस्थान सोसायटी अधिनियम, 1958
Bभारतीय पंजीकरण अधिनियम, 1908
Cएनजीओ पंजीकरण अधिनियम
Dसोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860

सही उत्तर: राजस्थान सोसायटी अधिनियम, 1958

व्याख्या (Explanation)

आरजीएवीपी को 27.10.2011 को सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया राजस्थान सोसायटी अधिनियम-1958 के तहत पंजीकृत सोसायटी।

177

सेन्ट गोविल नामक बहुराष्ट्रीय कांच फैक्ट्री कहां स्थापित की गई -

Aसांगानेर, जयपुर
Bघोसुण्डा, चित्तौड़गढ़
Cभिवाड़ी, अलवर
Dरास, पाली

सही उत्तर: भिवाड़ी, अलवर

व्याख्या (Explanation)

सेंट-गोबेन का ग्लास संचालन भारत में 2000 में शुरू हुआ, जब चेन्नई के श्रीपेरंबदूर में इसका पहला फ्लोट ग्लास प्लांट चालू हुआ। फ्रांस की सेंट गोबेन राजस्‍थान में भिवाड़ी में है।

178

राजस्थान में अशोक लीलैण्ड का कारखाना कहां स्थित है -

Aअलवर
Bअजमेर
Cभरतपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: अलवर

179

राजस्थान में अभ्रक ईंट उद्योग केन्द्रित है -

Aचित्तौड़गढ़
Bभीलवाड़ा
Cधौलपुर
Dझालावाड़

सही उत्तर: भीलवाड़ा

180

हिन्दुस्तान सांभर साल्ट्स किसके द्वारा संचालित है -

Aकेन्द्र सरकार
Bराज्य सरकार
Cकनाड़ा सरकार
Dजर्मन सरकार

सही उत्तर: केन्द्र सरकार

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams