⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के उद्योग PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के उद्योग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

राजस्थान में वित्त निगम की स्थापना कब हुई -

A1951 में
B1955 में
C1956 में
D1965 में

सही उत्तर: 1955 में

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान वित्त निगम की स्थापना 17 जनवरी 1955 को राज्य वित्त अधिनियम, 1951 के तहत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की अति लघु, लघु व मध्यम पैमाने की औद्योगिक इकाइओं को दीर्घकालीन वित्तीय सहायता देना। नवीन उद्योगों की स्थापना, विद्यमान उद्योगों के विस्तार एवं नवीकरण के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना।

252

राजस्थान का पहला स्पाइस पार्क कहां है -

Aझालावाड़
Bजैसलमेर
Cजोधपुर
Dजयपुर

सही उत्तर: जोधपुर

253

सुमेलित कीजिए- सूची-1(पार्क) सूची-2(जिले) अ. स्टोन पार्क 1. नीमराना, अलवर ब. बायो-टैक्नोलाॅजी पार्क 2. जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर स. सूचना-तकनीक पार्क 3. सीतापुरा, जयपुर द. जापानीज पार्क 4. धौलपुर व करौली कूट अ, ब, स, द

A4, 3, 2, 1
B2, 3, 4, 1
C3, 2, 1, 4
D1, 4, 3, 2

सही उत्तर: 4, 3, 2, 1

254

निम्नलिखित में से कौन-सा शहर शुगर मिल्स से होने वाले प्रदूषण से ग्रसित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aहनुमानगढ़
Bगंगानगर
Cअजमेर
Dसिरोही

सही उत्तर: गंगानगर

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

255

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम की स्थापना कब हुई -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(Eco. Investigator)
A1990
B1985
C1980
D1975

सही उत्तर: 1980

📋

स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)

256

राजस्थान के सन्दर्भ में ‘प्लग एण्ड प्ले फेसिलिटी’ किससे सम्बन्ध रखता है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aवंचित समुदाय के बच्चों में शिक्षा प्रसार हेतु
Bप्रदूषण रहित विनिर्माण उद्योगों हेतु
Cअठारह वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के संरक्षण में
Dसहकारी समितियों को बढ़ावा देने हेतु

सही उत्तर: प्रदूषण रहित विनिर्माण उद्योगों हेतु

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

257

निम्न में से कौन सा संगठन राजस्थान में औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और उद्योगों को वित्तीय सहायता देने का कार्य कर रहा है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aराजस्थान वित्त निगम
Bराजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड
Cराजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम
Dनिवेश संवर्द्धन ब्यूरो

सही उत्तर: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

258

राजस्थान की हस्थशिल्प वस्तुओं को राजस्थान लघु उद्योग निगम किस ब्राण्ड नाम से विपणन करता है -

Aराजदरबार
Bराजस्थली
Cराजदर्पण
Dमहाराजा

सही उत्तर: राजस्थली

व्याख्या (Explanation)

राज्य की हस्तशिल्प वस्तुओं के विपणन एवं उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए जयपुर में राजस्थली एम्पोरियम कार्यरत है।

259

राज्य में दक्ष कामगारों की उपलब्धता हेतु रीको द्वारा कहां स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित किया गया है -

Aभिवाड़ी(अलवर)
Bनीमराणा(अलवर)
Cबगरू(जयपुर)
Dबोरानाड़ा(जोधपुर)

सही उत्तर: भिवाड़ी(अलवर)

260

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘ राजस्थान इलेक्ट्राॅनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड(रील)’ कंपनी को भारी उद्योग विभाग के अधीन एक स्वतंत्र केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम में परिवर्तित करने की मंजूरी कब दी गई -

A7 मार्च, 2016
B3 फरवरी, 2016
C6 मार्च, 2017
D2 जनवरी, 2017

सही उत्तर: 3 फरवरी, 2016

व्याख्या (Explanation)

रील का गठन 1981 में हुआ था।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams