⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के उद्योग PYQ in Hindi - पेज 30

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के उद्योग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 358 प्रश्नों में से यह पेज 30 है।

291

महाराजा श्री उमेद मिल्स लि. किस वर्ष स्थापित की गई थी -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
A1971
B1939
C2001
D1991

सही उत्तर: 1939

व्याख्या (Explanation)

महाराजा श्री उम्मेद मिल्स लिमिटेड (एमएसयूएम): कंपनी को 12 अगस्त, 1939 को स्थापित किया गया था। यह पश्चिमी राजस्थान में एक जिला मुख्यालय पाली में एक स्पिनिंग कम कम्पोजिट टेक्सटाइल मिल है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1

292

राजस्थान के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन निम्न में से किस जिले में किया गया -

Aअलवर
Bउदयपुर
Cअजमेर
Dजयपुर

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन 29 मार्च 2018 को रूपनगर, अजमेर में हसिमन कौर बादल (तत्कालीन मंत्री) द्वारा किया गया था।

293

लघु उपक्रम के लिए प्लान्ट और मशीनरी में निवेश की सीमा क्या है-

A₹ 25 लाख से ₹ 5 करोड़
B₹ 2 लाख से ₹ 1 करोड़
C₹ 5 लाख से ₹ 2 करोड़
D₹ 10 लाख से ₹ 2 करोड़

सही उत्तर: ₹ 25 लाख से ₹ 5 करोड़

294

राजस्थान के किस जिले में इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
Aझालावाड़
Bचित्तौड़गढ़
Cबूंदी
Dकोटा

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र कोटा शहर का एक इलाका है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1

295

‘राजस्थान में सरस्वती परियोजना’ प्रारंभ करने वाली एजेन्सी है-

Aराजस्थान स्टेट माइन्स व मिनरल
Bवेदांत समूह
Cआॅयल एण्ड नेचुरल गैस कम्पनी
Dखान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान

सही उत्तर: आॅयल एण्ड नेचुरल गैस कम्पनी

296

राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषण की गई थी-

Aवर्ष 1948 में
Bवर्ष 1956 में
Cवर्ष 1978 में
Dवर्ष 1991 में

सही उत्तर: वर्ष 1978 में

297

राजस्थान में स्पेशल आर्थिक क्षेत्र(सेज) अधिनियम पारित किया गया -

A10 सितम्बर, 2003
B15 अगस्त, 2005
C14 जनवरी, 2004
D13 अक्टूबर, 2012

सही उत्तर: 10 सितम्बर, 2003

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान ने 2003 में रत्न एवं आभूषण तथा हस्तशिल्प पर मुख्य ध्यान देते हुए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र नीति और अधिनियम बनाया। परिणामस्वरूप, रत्न एवं आभूषण के लिए जयपुर में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र तथा हस्तशिल्प के लिए जोधपुर में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किया गया। 2005 के बाद, भारत सरकार के विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम 2005 के तहत नए विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किए गए। 2015 में, राजस्थान विधानसभा ने राज्य में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना, रखरखाव, प्रबंधन और प्रशासन के लिए प्रावधान करने के लिए नया राजस्थान विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम, 2015 पारित किया।

298

राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अपने प्रशिक्षण केंद्रों में ग्रामीण व शहरी युवाओं को प्रशिक्षण देता है। ये केन्द्र स्थित है-

Aअजमेर, जयपुर और सिरोही में
Bजयपुर, उदयपुर और बिकानेर में
Cजयपुर, जोधपुर और उदयपुर में
Dजयपुर, टोंक और उदयपुर में

सही उत्तर: अजमेर, जयपुर और सिरोही में

299

राजसीको राजस्थान में आयातकों को सूखे बंदरगााह(इनलैंड कन्टेनर डिपो) के माध्यम से निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर सेवायें प्रदान करता है। ये सूखे बंदरगाह स्थित हैं-

Aजयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, भिवाडी
Bजयपुर, उदयपुर, अजमेर, अलवर
Cजयपुर, जोधपुर, अलवर , उदयपुर
Dजयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर

सही उत्तर: जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, भिवाडी

300

राजस्थान सरकार ने पेट्रोलियम शोधक सयंत्र स्थापित करने हेतु किस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी से अनुबन्ध किया है-

Aतेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग
Bइण्डियन आयल कारपोरेशन लि.
Cहिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि.
Dभारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि.

सही उत्तर: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि.

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams